ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिला सुरक्षित घर, बदली पूरे परिवार की जिंदगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिला सुरक्षित घर, बदली पूरे परिवार की जिंदगी

By Poonam Patel
Published: August 9, 2026
Share
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, सोमारी बघेल का सपना हुआ पूरा
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, सोमारी बघेल का सपना हुआ पूरा
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सुकमा जिले के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी सोमारी बघेल का वर्षों पुराना पक्का घर बनाने का सपना अब पूरा हो गया है। योजना के तहत मिले पक्के मकान ने उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन की नई शुरुआत दी है।

बारिश में टपकती छत, हर दिन चिंता

सोमारी बघेल का परिवार लंबे समय तक कच्चे और जर्जर मकान में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारें कमजोर हो जाती थीं और सांप- बिच्छुओं का डर बना रहता था। परिवार को हर मौसम में असुरक्षा और परेशानी का सामना करना पड़ता था।

योजना से मिला पक्का घर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की पहल से सोमारी बघेल का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण की पात्रता सूची में शामिल किया गया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उन्हें आवास स्वीकृत हुआ। योजना के तहत तीन चरणों में कुल 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिली, जिससे उन्होंने अपना पक्का और सुरक्षित घर बना लिया।

अन्य योजनाओं का भी मिला लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ मिला। मनरेगा के तहत मजदूरी और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण की सुविधा प्राप्त हुई। इससे परिवार को स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन जीने का बेहतर अवसर मिला।

अब जीवन सुरक्षित और निश्चिंत

सोमारी बघेल बताती हैं कि पहले बारिश के समय सबसे अधिक चिंता घर की होती थी, लेकिन अब पक्का घर मिलने से पूरा परिवार सुरक्षित और निश्चिंत है। बच्चों के लिए भी बेहतर माहौल मिला है और भविष्य के प्रति विश्वास बढ़ा है।

प्रधानमंत्री आवास बेहतर भविष्य की नई उम्मीद

सोमारी बघेल की यह कहानी दिखाती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण केवल एक घर नहीं देती, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी देती है।

अधिकारियों को मासूमों की उत्सुकता आई पसंद, बच्चों के सवालों का शिक्षक बन दी जानकारी
सरगुजा में पकड़ाए दुर्ग के बुकी, महादेव एप व आईपीएल सट्टा का चल रहा खेल… पांच सटोरिए गिरफ्तार
सीएम योगी बोले: रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जुलूस निकाले गए, दंगा-फसाद तो छोडि़ए झगड़ा तक नहीं हुआ
‌विधानसभा की सुरक्षा में चूक : वीआईपी गेट तोड़कर घुसी कार
बिग ब्रेकिंग- एएसपी संजय गए रायगढ़ और संजय ही होंगे दुर्ग के नए एएसपी सिटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में म्यूल खाताधारकों पर फिर बड़ी कार्रवाई, सुपेला व भिलाई नगर में 13 हुए गिरफ्तार
Next Article राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नया जीवन

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?