ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोंदिया-जबलपुर के बीच बनेगी दूसरी रेल लाइन, केन्द्रीय कैबनेट ने दी प्रोजेक्ट को मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

गोंदिया-जबलपुर के बीच बनेगी दूसरी रेल लाइन, केन्द्रीय कैबनेट ने दी प्रोजेक्ट को मंजूरी

By Mohan Rao
Published: February 24, 2026
Share
गोंदिया-जबलपुर दोहरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी
SHARE

5236 करोड़ की लागत से 231 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की गोंदिया–जबलपुर दोहरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹5,236 करोड़ है तथा इसे 5 वर्षों की अवधि में पूर्ण किया जाएगा।

Contents
  • 5236 करोड़ की लागत से 231 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण
  • परियोजना का विवरण एवं प्रमुख विशेषताएं
  • परियोजना से होने वाले प्रमुख लाभ

गोंदिया–जबलपुर दोहरीकरण परियोजना गोंदिया पर हावड़ा–मुंबई उच्च घनत्व रेल मार्ग तथा जबलपुर पर इटारसी–वाराणसी उच्च उपयोगिता रेल मार्ग को जोड़ती है । यह प्रयागराज एवं वाराणसी से चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद की ओर सबसे छोटा रेल मार्ग उपलब्ध कराएगी, जिससे उत्तर–दक्षिण रेल संपर्क को सुदृढ़ता मिलेगी।

प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत नियोजित यह परियोजना एकीकृत योजना एवं बहुआयामी संपर्क को सुदृढ़ करेगी। गोंदिया–जबलपुर दोहरी रेल लाइन परियोजना से न केवल रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक–आर्थिक विकास, रोज़गार के अवसरों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी नई गति मिलेगी।

परियोजना का विवरण एवं प्रमुख विशेषताएं

  • रेलखंड लंबाई : 231 किलोमीटर
  • जिले : गोंदिया (महाराष्ट्र), जबलपुर, मंडला, सिवनी एवं बालाघाट (मध्य प्रदेश)
  • वन्यजीव संरक्षण : वन्यजीव अंडरपास एवं फेंसिंग के लिए ₹450 करोड़ का प्रावधान

परियोजना से होने वाले प्रमुख लाभ

  • यात्री एवं मालगाड़ियों के संचालन में वृद्धि तथा रेल क्षमता में उल्लेखनीय विस्तार
  • प्रमुख तीर्थ स्थलों अयोध्या धाम, वाराणसी, प्रयागराज, रामेश्वरम, मदुरै आदि—के लिए बेहतर एवं सुगम रेल संपर्क
  • प्रमुख पर्यटन स्थलों कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, पेंच टाइगर रिज़र्व, कचनार शिव मंदिर, गांगुलपारा बाँध, धुआंधार जलप्रपात आदि तक आसान आवागमन
  • विद्युत संयंत्रों, आयुध निर्माणी, खनन क्षेत्रों जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों को बेहतर रेल सुविधा
  • अतिरिक्त माल परिवहन क्षमता 7.6 मिलियन टन प्रतिवर्ष
  • पर्यावरणीय लाभ के तहत प्रति वर्ष लगभग 16 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी, जो लगभग 63 लाख वृक्षारोपण के समतुल्य है
  • लगभग ₹350 करोड़ प्रतिवर्ष तक परिवहन लागत में बचत
  • लगभग 78 लाख मानव-दिवस का रोज़गार सृजन
big accident : गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिरे… सीएम ने दिए जांच के आदेश
Gustakhi Maaf: गऊ माता की शहादत
बिलकिस बानो केस: दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 21 जनवरी तक करना होगा सरेंडर
CG Breaking : डेढ़ सास से विवाद के बाद दामाद ने कुल्हाड़ी से किया वार, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Gustakhi Maaf: मणिपुर से फ्लाइंग किस तक उड़ता भाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ का बजट, बनाये जाएंगे 150 मॉडल स्कूल
Next Article Budget-2026-27: The budget of the Sai government is a symbol of prosperity through good governance: Ratnavali Kaushal Budget-2026-27: साय सरकार का बजट सुशासन से समृद्धि का प्रतीक: रत्नावली कौशल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?