ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दस हजार से अधिक लोगों को सौ दिन से ऊपर मनरेगा रोजगार देने का बना रिकॉर्ड…. पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दस हजार से अधिक लोगों को सौ दिन से ऊपर मनरेगा रोजगार देने का बना रिकॉर्ड…. पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

By @dmin
Published: March 11, 2021
Share
https://shreekanchanpath.com/a-record-of-giving-employment-to-mnrega-above-a-hundred-days/
https://shreekanchanpath.com/a-record-of-giving-employment-to-mnrega-above-a-hundred-days/
SHARE

दुर्ग। जिले में 10 हजार से अधिक ग्रामीणों ने 100 दिनों के रोजगार की सीमा प्राप्त कर ली है। 11 मार्च को जारी आंकड़े के मुताबिक 10176 लोगों ने 100 दिनों का मनरेगा रोजगार प्राप्त कर लिया है। इस वर्ष 91 हजार लोगों ने मनरेगा के माध्यम से रोजगार प्राप्त किया। इसके पिछले साल 73 हजार लोगों ने मनरेगा के माध्यम से रोजगार प्राप्त किया था। पिछले वर्षों में लगभग 5 हजार लोग ही 100 दिनों का मनरेगा रोजगार कर पाते थे इस बार लॉकडाउन की वजह से मनरेगा के माध्यम से राज्य शासन ने कार्य जारी रखे जिससे बड़ी संख्या में कोरोना काल में भी लोगों को रोजगार मिल सका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी रचनाएं तैयार हो सकी।
जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के गुणवत्ता पूर्वक एवं उपयोगिता मूलक कार्य आरंभ कराए गए थे। इनमें बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला। कोरोना काल में भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार मनरेगा कार्य चलते रहे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखते हुए कार्य किए गए। दूसरे राज्य से आए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को भी मनरेगा में रोजगार मिला जिससे उन्हें कोरोना काल में भी संबल मिल सका। सीईओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जोर जल संरक्षण के कार्यों पर दिया गया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से नालों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।
दुर्ग जिले में अनेक नालों का जीर्णोद्धार, डिसिल्टिंग आदि का कार्य मनरेगा के माध्यम से कराया गया है। मनरेगा के माध्यम से धान चबूतरा, चारागाह विकास, मछली तालाब निर्माण आदि कार्य भी कराए गए हैं। इस तरह से लाइवलीहुड गतिविधियां तेजी से जिले में बढ़ी हैं। सीईओ ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण के ऐसे ठोस कार्य किए गए हैं जिनका असर आने वाले वर्षों में भू-जल संवर्धन के रूप में नजर आएगा और इससे कृषि विकास की विशेष वृद्धि की संभावनाएं बनेंगी। सीईओ ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण विकास के ऐसे कार्य कराए गए हैं जिनके माध्यम से किसानों की आय की वृद्धि की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि 49 लाख 51 हजार श्रम दिवस सृजित किए गए हैं जो रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि यह आंकड़े अभी 11 मार्च के हैं, 31 मार्च तक इन आंकड़ों में और भी वृद्धि होगी।

कई अपराधी सरकारी डॉक्टरों के टालमटोल और लेटलतीफी के कारण पुलिस और अदालती कार्यवाही से बच रहे?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: जनजातीय वर्ग के प्रति सम्मान का प्रतीक है राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव… छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का काम मील का पत्थर साबित होगा
बढ़ते जल-वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियों का खतरा…
बंगाल में पुलिसवाले की मॉब लिंचिंग: चोर का पीछा करते हुए गलती से बंगाल सीमा में पहुंचे बिहार के किशनगंज टाउन एसएसओ को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
नारायणपुर में मुठभेड़ : एक महिला सहित तीन नक्सली ढेर, जवानों की सर्चिंग जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gold futures became costlier by Rs 1,500 in just two days, silver prices increased by Rs 6,000 हरिद्वार कुंभ में हुआ शाही स्नान का आगाज: हर की पौड़ी में जूना अखाड़े ने किया पहला स्नान…. उमड़ी साधु संतों की भीड़
Next Article Chief Minister Baghel prayed to Hatkeshwar Mahadev on Mahashivaratri मुख्यमंत्री बघेल ने महाशिवरात्रि पर हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर की प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?