ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्री की मौत, ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल गया था शख्स, ट्रेन के फुटरेस्ट व बॉक्स के बीच फंस गए थे पैर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्री की मौत, ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल गया था शख्स, ट्रेन के फुटरेस्ट व बॉक्स के बीच फंस गए थे पैर

By Mohan Rao
Published: October 4, 2024
Share
रायपुर रेलवे स्टेशन में हादसा: यात्री की मौत
SHARE

रायपुर (Raipur). छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 9:40 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर पहुंची और उसमें चढ़ने के प्रयास में यात्री फिसल गया। उसके दोनों पैर ट्रेन के फुटरेस्ट और बॉक्स के बीच में फंस गए। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री की पहचान तीरथ दलाई के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 9:40 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। निर्धारित समय तक रुकने के बाद ट्रेन चलने लगी तो तीरथ दलाई दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। तभी वह फिसला और दोनों पैर फंस गए। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी और समय पर उसे रोक लिया गया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। तीरथ दलाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने के बाद रेलवे की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

घायल तीरथ दलाई को महिला डॉक्टर धैर्या गुप्ता द्वारा सीपीआर भी दिया गया इसके बाद भी शरीर में कोई मुवमेंट नहीं दिखा। इसके बाद तत्काल उसे मेकाहारा अस्पताल दाखिल किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद रेलवे द्वारा मृतक यात्री के परिजनों को एक्स ग्रेशिया के रूप में डेढ़ लाख रुपए दिए गए। वहीं शव को पीएम के लिए भेजा गया।

अजब सनक: कार की किश्त नहीं पटाई तो सीज करने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कर्मी…. फिर सख्श ने किया यह काम
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए : वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
‘एकीकृत किसान पोर्टल’ लांच, किसानों के लिए आसान होगी पंजीयन की प्रक्रिया
कोरोना महामारी के बीच बीएम शाह अस्पताल की पहल: 100 रुपए किया ओपीडी शुल्क
वेदांता एल्युमीनियम ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अनुसंधान और सतत नवाचार को बढ़ावा दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 351 # 04 Oct 2024
Next Article जल जीवन मिशन पहुंचा लक्ष्य के करीब, 50 लाख के मुकाबले 40 लाख कनेक्शन, महासमुंद ने मारी बाजी जल जीवन मिशन पहुंचा लक्ष्य के करीब, 50 लाख के मुकाबले 40 लाख कनेक्शन, महासमुंद ने मारी बाजी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?