भिलाई। दुर्ग जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पाटन, थाना उतई, थाना अमलेश्वर, थाना नंदनी एवं थाना रानीतराई में सूने घरों में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 12,800 रूपये कुल जुमला 6,15820 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 03 दोहिया वाहन जब्त किया गया है। एसीसीयु टीम, थाना पाटन, थाना उतई, थाना अमलेश्वर, थाना नंदनी एवं थाना रानीतराई की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की है।
दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे चोरी के अपराधों की रोकथाम रोकने एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय पाटन अनुप लकड़ा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक राजेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में एसीसीयू दुर्ग एवं थाना स्टाफ की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्धों पर निगाह रखते हुये टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान 8 फरवरी 2026 को सीसीटीवी कैमरों एवं मोबाईल लोकेशन के आधार पर मठ पुरैना रायपुर से मनीष अमोरिया पिता विजय अमोरिया उम्र 25 वर्ष, जितेन्द्र गायकवाड़ पिता मानिकचंद गायकवाड़ उम्र 23 वर्ष एवं रवि साहू पिता रिखी राम उम्र 23 वर्ष साकिनान ग्राम लखौली थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव को घेरा बंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में बताया कि मठ पुरैना रायपुर में ईडली डोसा बेचने का काम करना एवं 1 सितंबर 2025 को मनीष अपने भांजे के पल्सर क्रमांक सीजी 8 बीए 3345 से तीनों ग्राम अछोटी थाना नंदनी गए जहां से सुने मकान में चोरी कर चांदी का सामान चोरी किये। उसके बाद दिसम्बर 2025 में ग्राम औसर थाना रानीतराई के सुने मकान में सोने के गुलबंद, चांदी के बिछिया तथा पायल व नगदी 25,000 रूपये तथा उसी माह में मनीष अपने एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 07 एवाय 3107 में जितेन्द्र व रवि के साथ थाना उतई क्षेत्र ग्राम गोडपेण्ड्री स्थित सुने मकान से सोने के दो नग लॉकेट एवं सोने का गेहूं दाना एवं चांदी के पायल व नगदी 3,000 रुपए चोरी किए।
इसी प्रकार बाद 25.12.2025 को मनीष अपने वाहन केटीएम क्रमांक सीजी 08 एए 3923 से तीनों थाना अमलेश्वर क्षेत्र ग्राम झीट के सुने मकान से एक सोने का लॉकेट व चांदी का पायल तथा नगदी 2,300 रुपए चोरी किये उसके बाद उसी वाहन से ग्राम चंगोरी के सुने मकान से सोने के अंगुठी व चांदी का पायल तथा नगदी रकम 5,000 रुपए चोरी किये उसके बाद पाटन क्षेत्र ग्राम अरसनारा के सोने का लॉकेट व गेहू दाना तथा नगदी रकम 12,000 रुपए चोरी करने बाद उसी दिन थाना पाटन क्षेत्र के ग्राम तर्रा तालाब के किनारे स्थित सुने मकान अंदर घूसकर चांदी के पायल व नगदी 70,000 रुपए को चोरी किये उसके बाद जनवरी माह 2026 में थाना पाटन क्षेत्र ग्राम बठेना के रोड किनारे तीनों सुने मकान में जाकर सोने का टाप्स एवं नगदी 19,000 रुपए को चोरी किए।
चोरी के सामन को धर्मेन्द्र साहू पिता हृदय राम साहू उम्र 33 वर्ष, उमेश उर्फ पिंटू सोनी पिता शेखर सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी बैगा पारा लखौली थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव (छ.ग.) तथा प्रकाश सोनी पिता टोमन लाल सोनी उम्र 38 वर्ष साकिन कोसा राव पारा बिजली आफिस के पास मानपुर (प्रकाश ज्वेलर्स) के पास 2,10,000 रुपए में बेचना बताया। इसके बाद नगदी रकम को आपस में 70-70 हजार रुपए आपस में बांट लिये तथा चोरी के समय मिले नगदी रकम को खाने पीने में खर्च कर दिये। रानीतराई क्षेत्र ग्राम औसर से किये गये चोरी की सोने के गुलबंद, चांदी के बिछिया तथा पायल को नागपुर बेचना बताया जिसकी बरामदगी बची है।




