ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा के नक्सल प्रभावित नागाराम में बना नया सुरक्षा कैंप, शुरू हुई सुरक्षा और विकास की नई राह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSukma

सुकमा के नक्सल प्रभावित नागाराम में बना नया सुरक्षा कैंप, शुरू हुई सुरक्षा और विकास की नई राह

By Mohan Rao
Published: October 8, 2025
Share
नया सुरक्षा कैंप शुरू
SHARE

सुकमा। बस्तर संभाग का सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित इलाका नागाराम अब बदलाव की नई दहलीज पर खड़ा है। वर्षों से नक्सलियों के कोर ज़ोन माने जाने वाले इस गांव में पहली बार सुरक्षा बलों ने स्थायी डेरा डालते हुए नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया है। यह कैंप छत्तीसगढ़ शासन की विशेष योजना ‘नियद नेल्ला नार’ (हमारा अच्छा गांव) के तहत खोला गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों तक सुरक्षा और विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है।

लगातार बारिश, दुर्गम रास्ते और जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने चुनौतियों को पार करते हुए कैंप स्थापित किया। यह वही इलाका है, जहां वर्षों से सरकारी पहुंच सीमित थी और नक्सली गतिविधियां हावी रहती थीं। अब कैंप बनने से न केवल सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीणों का प्रशासन पर भरोसा भी बढ़ेगा।प्रशासन का मानना है कि नागाराम कैंप आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, पीडीएस दुकानें, शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाओं का रास्ता खोलेगा।

इससे ग्रामीणों को बेहतर जीवन और मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साल 2024 से अब तक सुकमा जिले में 19 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें नागाराम भी शामिल है। सुरक्षा अभियानों के दौरान अब तक 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 64 मारे गए और 451 गिरफ्तार किए गए हैं। इन कार्रवाइयों से नक्सल उन्मूलन अभियान को नई ऊर्जा मिली है।

यह पूरा अभियान बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित और एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में संचालित किया गया। ग्रामीणों ने कैंप की स्थापना का स्वागत करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की नई शुरुआत हुई है।

भाई दूज, यम द्वितीया आज, यमराज से बहन यमुना ने मांगा था ये वर, इसलिए यमुना में स्नान से धुल जाते हैं सारे पाप
CG में 5G : इस दिन से शुरू होगी सेवा, टॉप टेलीकॉम कंपनियों से शुरू किया सर्वे… इन शहरों में पहले मिलेगी सेवा
दुर्ग निगम में भाजपा व कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी तय, भाजपा ने पार्षदों की भी सूची जारी… कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार
मोबाइल मेडिकल यूनिट से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में अब तक 5375 लोगों ने कराया इलाज…. महज कुछ ही समय में प्राप्त हो रही है रिपोर्ट
कोरोना का यह कैसा मामला? 5 महीने में 32 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर खेलते-खिलखिलाते नन्हे कदमों से संवर रहा भविष्य
Next Article बस्तर दशहरा लोकोत्सव : लालबाग मैदान में गूंजी पवनदीप और चेतना की आवाज, जनजातीय संस्कृति ने मन मोहा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?