ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ डायमंड जुबली रन-2025’ में उमड़ा जनसैलाब, भिलाईयन्स ने दिखाया उत्साह और देशभक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ डायमंड जुबली रन-2025’ में उमड़ा जनसैलाब, भिलाईयन्स ने दिखाया उत्साह और देशभक्ति

By Mohan Rao
Published: December 14, 2025
Share
SHARE

भिलाई। इस वर्ष सीमा सुरक्षा बल ने अपनी स्थापना के 60 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण किए है। इस ऐतिहासिक पड़ाव को सीमा सुरक्षा बल हीरक जयंती के रूप में अत्यंत हर्ष और गौरव के साथ मना रहा है। इस पावन अवसर पर सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिनके माध्यम से बल की अदम्य गाथा, सेवा और राष्ट्र समर्पण का संदेश जन–जन तक पहुँचाया जा रहा है।

इसी कड़ी में 14 दिसम्बर रविवार को भिलाई के जयन्ती स्टेडियम में ‘बीएसएफ डायमंड जुबली रन-2025’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें भिलाई सहित आसपास के जिलों के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस जन–दौड़ में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी फिटनेस, ऊर्जा और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान का परिचय दिया। बीएसएफ तथा अन्य सुरक्षा बलों के कार्मिकों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

‘बीएसएफ डायमंड जुबली रन- 2025’ के अंतर्गत आयोजित पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 05 किलोमीटर दौड़ का शुभारंभ श्री गिरधारी लाल मीणा, डीआईजी (पीएसओ) ने चेकर्ड झंडी दिखाकर किया। ‘बीएसएफ डायमंड जुबली रन-2025’ में बीएसएफ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, खिलाड़ियों तथा भारी संख्या में मौजूद आम नागरिकों ने देशभक्ति के जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि आईजी सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल आनंद प्रताप सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी मेडल एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ हर वर्ष अपने स्थापना दिवस पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिनसे युवाओं में खेल भावना एवं राष्ट्र भावना का विकास होता है। फिट रहना व्यक्ति की ऊर्जा, कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन को बढ़ाता है तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष भी युवाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और देशभक्ति को प्रोत्साहित करना है।

बीएसएफ डायमंड जुबली रन–2025 के परिणाम

पुरुष वर्ग (10 किलोमीटर दौड़)

प्रथम स्थान — आशुतोष बिंद
द्वितीय स्थान — सुरेश कुमार
तृतीय स्थान — विवेक प्रसाद

महिला वर्ग (05 किलोमीटर दौड़)

प्रथम स्थान — रूखमणि साहू
द्वितीय स्थान — नीता सलाम
तृतीय स्थान — शीतल कुशवाहा

गुस्ताखी माफ: राजनीतिक गलियारों के ये मासूम बजरबट्टू
लॉक डाउन से रेलवे के वेंडर भी हुए बेरोजगार, मदद की गुहार
राज्यपाल सुश्री उइके छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के महिला महा सम्मेलन में हुई शामिल
वन्य प्राणियों की सुरक्षा अहम, उनके रहवास के लिए वनक्षेत्रों का हो रहा विकास
बिग ब्रेकिंग: हत्या का खुलासा : पहले की दारू पार्टी फिर शारीरिक कमजोरी का कराया अहसास और कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम
Next Article शिविरों में बनाए गए 107 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन चालकों को यतायत नियमों का पालन करने दी गई सलाह

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?