ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाइक रेसिंग की वीडियो यू-ट्यूब पर डालता था शख्स, सड़क हादसे में गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorba

बाइक रेसिंग की वीडियो यू-ट्यूब पर डालता था शख्स, सड़क हादसे में गई जान

By Mohan Rao
Published: September 2, 2024
Share
सड़क हाादसे में यू-ट्यूबर की मौत
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसे में यू-ट्यूबर की जान चली गई। दरअसल यू-ट्यूबर युवक बाइक पर स्टंट बाजी यानी रेसिंग की वीडियो बनाता और अपलोड़ करता था। इसी रेस के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराया। हादसा इतना जोरदार था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बरमपुर नहर किनारे बाईपास मुख्य मार्ग पर हुई है। कुसमुंडा निवासी 24 वर्षीय मोहनीश कर्ष एक यूट्यूबर है, जो स्पोर्ट्स बाइक के तेज रफ्तार बाइक चलाकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डालता था। कोरबा ही नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्य मार्ग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर संडे को व्लॉग बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया करता था। रविवार की शाम लगभग चार बजे मोहनीश कर्ष अपने दोस्त ऋषिक कुमार के साथ वीडियो बनाने के लिए निकला हुआ था। जहां मृतक दो लाख की कीमत वाली स्पोर्ट्स बाइक पर कैमरा हेलमेट पहन कर दोनों निकले हुए थे। उसी वक्त हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। सीधी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स बाइक में यूट्यूब वीडियो बना रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना लोगों ने दर्री थाना पुलिस को भी दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनाक्रम की जानकारी ली गई।  मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष ने बताया कि उन्हें फोन पर घटनाक्रम की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचे। जहां उसकी बेटे की मौत हो चुकी थी। उसका बेटा यूट्यूबर था और हर संडे को यूट्यूब पर वीडियो बनाने निकलता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

एक अक्टूबर से महंगी होगी बिजली, जानें उपभोक्ताओं पर कितना पड़ेगा बोझ
चीन-पाक से एकसाथ निपटने की तैयारी, सेना अब 10 नहीं 15 दिनों के लिए कर सकेगी हथियारों का स्टॉक
नियद नेल्लानार योजना का असर : नक्सल प्रभावित अचकट गांव में हर घर पहुंचा पीने का शुद्ध पानी
बंगाल में भाजपा को एक और झटका: अभिनेत्री श्राबंती ने दिया इस्तीफा, बंगाल चुनाव से पहले ही पार्टी में हुई थीं शामिल
14 करोड़ की लागत से बने दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण 12 को, विधायक ने सीएम के प्रति जताया आभार, कहा- आवाजाही में होगी आसानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिंदगी न मिलेगी दोबारा : प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा- विकसित भारत के लिए युवाओं को हुनरमंद होना होगा
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 319 # 02 Sep 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?