ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime Breaking : मकान का काम करने आए मजदूर ने नाबालिक से किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime Breaking : मकान का काम करने आए मजदूर ने नाबालिक से किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 7, 2023
Share
नारायणपुर थाना
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में नारायणपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने इस मामले थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दरअसल महिला गांव में अपना मकान बनवा रही थी। इस दौरान तीन लोग उसके घर काम करने आए। काम के दौरान एक दिन एक युवक ने नाबालिग को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस तरह वह लगातार नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग जब प्रेग्नेंट हुई तो राज खुला और मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नारायणपुर पुलिस ने बताया कि यहां के एक गांव की 35 वर्षीय विवाहित महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। उसने अपनी शिकायत में बताया कि फरवरी 2023 में वह अपने गांव में मकान बनवा रही थी। इस दौरान 35 वर्षीय शख्स अपने 02 साथियों के साथ काम करने आया था। 15 फरवरी 2023 को सुबह से दोपहर के बीच वह लकड़ी आदि की व्यवस्था करने दूसरे मोहल्ले में गई थी। इस बीच उसके दो बच्चे भी स्कूल गये थे। घर पर उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी अकेली थी।

नाबालिग को अकेला देख आरोपी ने उसे झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह क्रम लगातार चलता रहा। आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात को किसी को बताने जान से मारने की धमकी दी थी। इस बीच महिला को अपनी बेटी में कुछ शारीरिक बदलाव महसूस हुए। संदेह होने पर उसने अपनी बेटी की अस्पताल ले जाकर जांच कराई तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद नाबालिग ने सारी बात अपनी मां को बताई। महिला ने बिना देर किए इसकी शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर 35 वर्षीय आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2)(एन), 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से दुष्कर्म
नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया। 35 वर्षीय विधवा महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यू वर्ष 2020 में हो गई थी। उसके 05 बच्चे हैं। इसके पति के मृत्यू के बाद उसके देवर ने शादी का झांसा देकर 26 सितंबर 2022 के बाद से कई बार दुष्कर्म किया। उसके देवर से उसे एक बेटी भी पैदा हुई। बेटी पैदा होने के बाद उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। महिला की शिकायत के बाद 32 वर्षीय आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2)(एन) के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

नितिन गडकरी का दावा: 40 फीसदी बिजली और 60 फीसदी इथेनॉल का एवरेज पकड़ा जाए…तो 15 रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल
नगरीय निकाय चुनाव-2025 : दुर्ग में शनिवार को जमा हुए 81 नामांकन.. खरीदे गए 158 नामांकन
स्टार्ट-अप को बढ़ावा: वेदांता स्पार्क ने सीआईआई के नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप उत्कृष्टता केंद्र के साथ किया एमओयू
Bhilai Breaking : सुपेला फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, संतरा व अनार से भरी पिकअप सामने जा रही ट्रक से भिड़ी
रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : ओम माथुर बने छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री मंडाविया सह प्रभारी
Next Article खरीफ फसल की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी प्रदेश में चलाया जाएगा रोका-छेका अभियान… कृषि विभाग ने जारी किया निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?