ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, रायगढ़ की सड़कों पर नजर आया भगवा समंदर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaigarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, रायगढ़ की सड़कों पर नजर आया भगवा समंदर

By Mohan Rao
Published: February 5, 2025
Share
सीएम साय का रोड शो
SHARE

रायगढ़।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायगढ़ में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया। नगर के सत्ती गुड़ी चौक से प्रारम्भ हुए इस रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रायगढ़ की सड़कों पर भगवा समंदर नजर आया। सड़कों के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

इस विशाल रोड शो का काफिला सत्ती गुड़ी चौक से प्रारम्भ होकर, घड़ी चौक, कोतवाली चौक, हटरी चौक से गुजरते हुए सुभाष चौक पहुंची, वहां से फिर रामनिवास चौक, गोपी टॉकीज रोड से आगे बढ़ते हुए शहीद चौक में समापन हुआ। सीएम साय ने रायगढ़ की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मैंने लोकसभा में चार बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। आप सभी नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाएं, भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताएं, शहर के विकास की जिम्मेदारी आपके बेटे विष्णु देव साय की है।

श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” में हमने नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, वह विकास की गारंटी है। जिस तरह मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है, ठीक उसी तरह हम अटल विश्वास पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे, ये हमारी गारंटी है। इसलिए रायगढ़ सहित प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नगरीय निकायों में कई पीढ़ियों से नजूल भूमि में मकान बनाकर रह रहे लोगों को उनके जमीन का मालिक बनाना है, इसके लिए नया कानून लाएंगे। शहरी क्षेत्रों में आने वाले समय में तीन लाख से अधिक पीएम आवास बनाएंगे। नगरीय क्षेत्र में रहने वाले, जो बिजली बिल, संपत्ति कर समय में पटाते हैं, उनको भी पीएम आवास का लाभ दिलाएंगे, 15 हजार मासिक आमदनी वाले, 5 एकड़ सिंचित और ढाई एकड़ असिंचित जमीन एवं दोपहिया वाहन वालों को पीएम आवास दिलाएंगे। महिलाओं के नाम से संपत्ति कर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और जो 7 तारीख से पहले पटाते हैं उन्हें दस प्रतिशत की और छूट मिलेगी। नगरीय निकायों में आने वाले प्रत्येक बाजारों में माता-बहनों के सम्मान के लिए पिंक टॉयलेट बनाएंगे। अटल विश्वास पत्र के इन सभी वादों को हमारी सरकार पूरा करेगी। रोड शो में कैबिनेट मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, उमेश अग्रवाल, सुभाष पांडेय, सतीश बेहरा, अरुण कातोरे सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

World Cup 2023 ‘Final’: रोहित और विराट के लिए खास प्लान तैयार लेकिन शमी से बचना होगा-पैट कमिंस
Big Breaking : स्मृति नगर में कांच तोड़कर शोरूम में घुसी कार, बाल-बाल बचे शोरूम के कर्मी… देखें लाइव वीडियो
Big News: रायपुर एयरपोर्ट जाएगा निजी हाथों में, देश के 25 हवाई अड्डों को लीज पर देगी सरकार, जानिए क्यों लिया गया फैसला
CG Breaking : केंद्रीय पुल में सबसे ज्यादा धान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना छत्तीसगढ़, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
चारा घोटाला मामले में राहत: लालू यादव को मिली जमानत, अब जेल से जल्द होंगे रिहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना : 12वीं किश्त जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
Next Article रायपुर में आज से लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग, आयोजकों ने की सीएम साय से मुलाकात, 21 नंबर की जर्सी की भेंट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?