ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जामुल में गांजे का बड़ा खेप पकड़ाया, डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ पांच वाहन जब्त… तीन तस्कर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

जामुल में गांजे का बड़ा खेप पकड़ाया, डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ पांच वाहन जब्त… तीन तस्कर गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 6, 2024
Share
गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में गुरुवार को गांजे का बड़ा खेप पकड़ाया है। जामुल पुलिस व एसीसीयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ एक मिनी ट्रक, दो पिकअप सहित पांच वाहन जब्त किए हैं। जब्त गांजा व वाहनों को मिलाकर पुलिस ने कुल 60 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। उक्त गांजा से ओड़िशा से लाकर भिलाई में खपाने की तैयारी थी लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों नशे के खिलाफ प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वाहन चेकिंग के दौरान बोगदा पुल के पास नंदिनी की ओर से आती हुई टाटा मिनी ट्रक क्रमांक सीजी-07-सीएम-2874 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख वाहन चालक तेजी से भगाने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन  पकड़ा गया। पिकअप में चालक सहित 2 अन्य बैठे हुये मिले। पूछताछ में अपना नाम घासीदास नगर निवासी सोनू डहरिया, शिव कुमार टण्डन एवं खिलावन यादव बताया।

पिकअप की तलाशी लेने पर कोयले के बोरों के बिच छिपा कर रखे गए काले रंग के 05 प्लास्टिक के बोरों में तकरीबन 150 पैकेट गांजा वजनी तकरीबन 150 किलो भरा हुआ मिला। मौके पर ही विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 150 किलो मादक पदार्थ गांजा एवं टाटा मीनी ट्रक कमांक सीजी-07-सीएम-2874 जब्त किया गया। विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा ओडिशा से गांजा मेटाडोर के माध्यम से चोर रास्तों से लाकर अपने अन्य चार पहिया वाहनों से परिवहन कर गांजा का कारोबार करना बताया।

आरोपी के पास से पुलिस ने दो महिन्द्रा पिकअप भी जब्त किए। खास बात यह है कि दोनों पिकअप का नंबर एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। पुलिस ने सीजी-07-सीके-8551, सीजी-07-सीजे-8751, स्कोडा कार क्रमांक सीजी-07-एमबी-2167, महिन्द्रा एसयुवी 500 क्रमांक सीजी-13-यूसी-7111 को जब्त किया गया। उक्त सभी गाड़ियों को गांजे बेचकर खरीदने की बात आरोपियों ने बताई। इस मामले में पूरी कार्रवाई जामुल पुलिस द्वारा की जा रही है।

कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम के लिए स्तरीय समिति गठित
रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज, पुतिन ने चार शहरों में फिर किया सीजफायर का एलान
 विधायक एवं कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा…
टीकाकरण के लिए बाध्य नहींः वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर रोक वापस लें राज्यः सुप्रीम कोर्ट
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की छटा दिखेगी राजपथ पर, कर सकते हैं मनपसंद झांकी का चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी होंगे पैरेंट्स मीट, आदेश जारी…. स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
Next Article अवैध प्लाटिंग पर सख्ती : भिलाई निगम ने दलालों पर नजर रखने बनाई कमेटी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?