कृषि इंफ्रा को 2 लाख करोड़ का बूस्टर
1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण
एफपीओ के लिए 6,000 करोड़ का सशक्तिकरण
भिलाई। भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी दक्ष वैद्य साहू ने केंद्रीय बजट 2026 की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी दस्तावेज करार दिया, जो विशेष रूप से किसानों के हितों को मजबूत करने वाला सिद्ध होगा।

किसानों के लिए बजट की प्रमुख योजनाओ के विषय में दक्ष वैद्य साहू ने बताया कि बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को साकार करने वाली कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रावधान किया गया है। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में 2 लाख करोड़ का अतिरिक्त निवेश,ग्रामीण भंडारण क्षमता बढ़ाने, कोल्ड चेन नेटवर्क का विस्तार और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देकर किसानों को फसल बिक्री में न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।
दक्ष वैद्य साहू ने आगे बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए 5 वर्षीय योजना के तहत प्रशिक्षण और बीज वितरण, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो और मिट्टी की उर्वरता बनी रहे। कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सशक्तिकरण 10,000 नई एफपीओ गठन के लिए 6,000 करोड़ का कोष, जिससे छोटे किसान बाजार तक सीधी पहुंच बना सकें और बिचौलियों का शोषण रुके।
दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि फसल बीमा योजना का विस्तार पीएम फसल बीमा योजना को सभी फसलों और क्षेत्रों में विस्तृत कर जोखिम कवरेज 50त्न तक बढ़ाया जाएगा, साथ ही दावा निपटान प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर 30 दिनों में भुगतान सुनिश्चित।सिंचाई एवं जल संरक्षण पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत 5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई, जिससे जल उपयोग दक्षता 2 गुना हो।किसान कल्याण के अन्य प्रावधान।
दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि बजट में किसानों के लिए मछली पालन, डेयरी और पशुपालन को भी बढ़ावा दिया गया है। मास उत्पादन के लिए 2,000 करोड़ का ब्लू रिवोल्यूशन फंड और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 50,000 करोड़ का प्रावधान किसानों को विविध आय स्रोत प्रदान करेगा। इसके अलावा, डिजिटल कृषि मिशन से किसानों को मौसम पूर्वानुमान, बाजार मूल्य और सलाह सीधे मोबाइल पर उपलब्ध होगी।यह बजट न केवल किसानों की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करता है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध कर पूरे देश को विकसित बनाने का आधार तैयार करता है। दक्ष वैद्य साहू ने सभी किसान बंधुओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा बनें।




