ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ई-ट्राइसिकल लेने बिलासपुर से लोकांगन पहुंचा दिव्यांग, कन्या पूजन के साथ विधायक रिकेश ने दिया उपहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

ई-ट्राइसिकल लेने बिलासपुर से लोकांगन पहुंचा दिव्यांग, कन्या पूजन के साथ विधायक रिकेश ने दिया उपहार

By Mohan Rao
Published: October 11, 2024
Share
दिव्यांग को मिली ट्राइसिकत
SHARE

भिलाई। शारदीय नवरात्रि नवमी तिथि पर माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के पश्चात शुक्रवार को कन्या पूजन करते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 9 कन्याओं को शिक्षा के लिए 10-10 हजार का चेक प्रदान किया। इस मौके पर भैरो बाबा पूजन स्वरूप बिलासपुर जिला के मस्तूरी गांव से लोकांगन पहुंचे दिव्यांग को ई-ट्राइसिकल प्रदान की है।

गौरतलब हो कि बिलासपुर के राजेश सोनी के परिवार की रोजी रोटी एक छोटे से नाश्ता सेंटर से चलती है। पोलियो से ग्रसित राजेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के X हेंडल पर विधायक रिकेश सेन से ई-ट्राइसिकल के लिए गुहार लगाई। राजेश के दिए फोन नंबर पर बात करने पर मालूम हुआ कि वह पिछले 4 वर्ष से शासन की योजना में ई-ट्राइसिकल के लिए आवेदन करता रहा है लेकिन उसे ई-ट्राइसिकल नहीं मिली। उसने विधायक रिकेश सेन को न्यूज में देखा और एक अखबार में छपी न्यूज को ट्वीट कर विधायक से मदद की गुहार लगा दी।

राजेश ने बताया कि वह आर्थिक रूप से परेशान है तथा ई ट्रायसिकल खरीदने अक्षम होने से उसे अपने नाश्ता सेंटर का सामान बाज़ार से लाने में काफी दिक्कत होती है। आज बिलासपुर से लोकांगन पहुंचा राजेश ई ट्रायसिकल देख काफी खुश हुआ और विधायक का आभार जताया। इसी तरह वैशाली नगर विधानसभा की 9 छात्राओं ने आगामी शिक्षा के लिए परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के लिए सहायतार्थ आवेदन दिया था। विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री कन्या शिक्षा योजना के तहत सभी छात्राओं को 10-10 हजार का चेक आज नवमीं के दिन प्रदान किया।

भारतीय थलसेना में चयन के लिए छत्तीसगढ़ के आवेदकों की लिखित परीक्षा कल रायपुर, रखे यह जरूरी डाक्यूमेंट
CG News : कोरबा में जहर पीकर नव विवाहिता ने दी जान, डेढ़ साल पहले की थी लव मैरीज… जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ की योजनाओं और काम को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
दुर्ग ब्लॉक की मितानिनों का होगा सम्मान, 500 से अधिक मितानिनें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों होंगी सम्मानित
छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के नाम पर लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जांच के दौरान कार से मिले दो करोड़ 27 लाख,  एमपी के तीन युवक ला रहे थे रुपए, बताया रायपुर में खरीदनी है प्रापर्टी
Next Article दो दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मू… NIT रायपुर व IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?