ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुराना गंजमंडी में 5 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य आयोजन, तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पुराना गंजमंडी में 5 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य आयोजन, तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

By Mohan Rao
Published: October 28, 2024
Share
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी
SHARE

दुर्ग। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 5 नवंबर 2024 को पुराना गंजमंडी गजपारा दुर्ग में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर चौधरी द्वारा समारोह के सफल संचालन के लिए तीन सदस्यीय कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एवं अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार समिति के नोडल अधिकारी को सहयोग देने हेतु प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग को संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए बजरंग दुबे अपर कलेक्टर दुर्ग, विरेन्द्र सिंह संयुक्त कलेक्टर एवं हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को आमंत्रण पत्र की छपाई एवं वितरण का दायित्व सौंपा गया है। मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग एवं जिला सत्कार अधिकारी को जिले में मंत्रीगण/संसदीय सचिव एवं गणमान्य अतिथियों को आमंत्रण पत्र के वितरण का कार्य सौंपा गया है।

इसी प्रकार लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग को स्थल की साफ सफाई तथा फायर ब्रिगेड व्यवस्था का, एके श्रीवास कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, सुरेश पांडेय कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन, प्रकाश देवरे कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एवं आरएल गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच, स्टॉल, बैरिकेटिंग, सोफ़ा-कुर्सी, माइक, लाइटिंग आदि की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, अजय शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग एवं हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंच की सभी व्यवस्था का, एसएल लकरा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग को अतिथियों हेतु शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो की व्यवस्था का, टीएस अत्री खाद्य नियंत्रक दुर्ग, हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग एवं राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग को स्थानीय कलाकारों को रुकवाने एवं ठहरने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी मिश्रा मंच संचालन का कार्य भी करेंगे। डॉ मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग और डॉ हेमंत साहू सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दुर्ग को चिकित्सा सुविधा-एंबुलेंस व्यवस्था हेतु, संदीप कुमार भोई उपसंचालक कृषि दुर्ग, दीपक मिश्रा खनिज अधिकारी दुर्ग, पूजा कश्यप साहू उपसंचालक उद्यानिकी दुर्ग एवं पंचराम सलामे तहसीलदार दुर्ग को आवश्यकता अनुसार फूलमाला, गुलदस्ता आदि, मंच पर कलाकारों के सम्मान हेतु शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था और महत्वपूर्ण अतिथियों एवं कलाकारों की सत्कार व्यवस्था का दायित्व दिया गया है।

लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग एवं उत्कर्ष पांडेय कार्यपालन अभियंता लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग पेयजल की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा श्री एम.एस. सोरी उपसंचालक जनसंपर्क दुर्ग को राज्योत्सव के प्रचार-प्रसार का, सीमोन एक्का मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग दुर्ग और विकास सरोदे श्रम पदाधिकारी दुर्ग को अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार स्टॉल आबंटन का एवं सर्व विभाग प्रमुख जिला दुर्ग को विभागीय योजनाओं तथा उपलब्धियां का पोस्टर बैनर अथवा लाइव प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी स्टॉल आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है। सभी प्रभारी अधिकारियों को कार्य आबंटन के अनुसार राज्योत्सव की तैयारी हेतु सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं तत्परतापूर्वक संपादन करने कहा गया है। नियुक्त अधिकारी कार्य संपादन हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी अपने साथ लगाएंगे।

जिला अस्पताल विस्तार से दुर्ग में मेट्रो सिटी के तर्ज पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं : अरुण वोरा
लगातार घट रही है प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या… पांच जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं… प्रदेश में फिलहाल 254 सक्रिय मरीज
मन की बात में पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद… कहा-41 साल बाद हॉकी में जान आई… खेले भी और खिलें भी का दिया नारा
प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नागा चैतन्य का बयान: मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे काम के बारे में बात करना शुरू करेंगे
सिंपलेक्स में लगी आग, दूर-दूर तक दिख रही थी लपटें…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप में वेस्ट मटेरियल का हुआ बेहतर इस्तेमाल, स्क्रैप से बना दिया एक टन वजनी गणेश की प्रतिमा
Next Article जनसंख्या से तय होगा महापौर व जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण, कैबिनेट की बैठक में फैसला जनसंख्या से तय होगा महापौर व जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण, कैबिनेट की बैठक में फैसला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?