ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य में दिखेगी लोक कलाकार रिखी के 45 साल के खोजयात्रा की झलक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य में दिखेगी लोक कलाकार रिखी के 45 साल के खोजयात्रा की झलक

By Mohan Rao
Published: June 7, 2025
Share
SHARE

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया क्षत्रिय दंपति की शोध
आधारित किताब का विमोचन

भिलाई। प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय की 4.5 दशक की मेहनत रंग लाई है। वर्षों से तत्कालीन मध्यप्रदेश और मौजूदा छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल में घूम-घूम कर दुर्लभ लोकवाद्यों का संग्रह कर रहे रिखी क्षत्रिय ने इनकी पूरी जानकारी अब किताब के स्वरूप में शोधार्थियों और पाठकों के लिए उपलब्ध करा दी है। रिखी क्षत्रिय और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा क्षत्रिय ने अपनी खोजयात्रा और शोध के उपरांत ‘छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य शीर्षक से किताब को अंतिम रूप दिया है।

इस किताब में 150 से ज्यादा दुर्लभ वाद्यों से संबंधित सारी जानकारियों का दस्तावेजीकरण किया गया है। यह किताब जल्द ही शोधार्थियों और पाठकों के लिए उपलब्ध होने जा रही है। इससे पहले 4 जून की शाम राजधानी रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने कार्यालय में एक संक्षिप्त समारोह में इस किताब का विमोचन किया। डॉ. रमन ने रिखी-अन्नपूर्णा क्षत्रिय दंपति की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इससे निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्लभ वाद्य और इनमें समाहित संस्कृति से देश और दुनिया रूबरू होगी। डॉ. रमन ने कहा कि अब तक रिखी क्षत्रिय के इन दुर्लभ लोकवाद्य संग्रह को देश के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई हस्तियां देख चुकी हैं और वह स्वयं भी रिखी क्षत्रिय के इस समर्पण के प्रशंसक रहे हैं। डॉ. रमन ने उम्मीद जताई कि रिखी भविष्य में और भी दुर्लभतम लोकवाद्यों से देश और दुनिया को रूबरू कराएंगे।

युवावस्था से शुरू किया था दुर्लभ लोकवाद्यों का संग्रह
रिखी क्षत्रिय ने बताया कि युवावस्था से ही उन्होंने दुर्लभ लोकवाद्यों का संग्रह शुरू कर दिया था फिर भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा के दौरान भी यह शौक जुनून में बदलता गया। जिसके चलते अब उनके पास 200 से ज्यादा दुर्लभ लोकवाद्य का संग्रह है। कुहूकी कला ग्राम मरोदा सेक्टर निवासी रिखी क्षत्रिय ने अपने संग्रह पर आधारित किताब की जरूरत पर कहा कि हमारी आज की पीढ़ी लोकवाद्यों के प्रति विमुख होते जा रही है, ऐसे में आने वाली पीढ़ी को हमारे प्रकृति प्रदत्त लोकवाद्यों और इनकी उत्पत्ति की जानकारी मिलना मुश्किल हो जाएगी। आज की पीढ़ी को इन लोकवाद्यों के बारे में बताना जरूरी है कि इनका निर्माण कैसे हुआ, हमारे पूर्वज इनका निर्माण, वादन किस लिए करते थे? मनोरंजन के लिए या अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए, यह भी बताना जरूरी है। आदि मानव को वाद्य यंत्र निर्माण करने की प्रेरणा कहाँ से मिली?

लोगों के बीच लाने लिखी शोध आधारित यह किताब
रिखी क्षत्रिय का कहना है कि इन दुर्लभ लोकवाद्यों को जनसामान्य के बीच लाने के उद्देश्य से उन्होंने शोध आधारित यह किताब लिखी है। जिससे हमारे आदिवासी अंचल के इन लोकवाद्यों का पूरा इतिहास तथ्यपरक जानकारियों के साथ समाहित करने का प्रयास किया गया है। इनके साथ ही एक ही लोकवाद्य के अलग-अलग अवसर पर अलग –अलग प्रकार को भी सविस्तार और फोटोग्राफ्स सहित बताया गया है। उन्होंने बताया कि शोधार्थियों और आम पाठकों के लिए यह किताब जल्द ही उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य किताब के विमोचन के अवसर पर लेखक दंपति रिखी क्षत्रिय-अन्नपूर्णा क्षत्रिय के साथ साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शशांक शर्मा, डॉ. शशिप्रिया उपाध्याय,अभिषेक उपाध्याय और लेखक दुर्गा प्रसाद पारकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हरेली से पहले शिवालयों में छाई हरियाली, शिवलिंग के श्रृंगार से प्रकृति की रक्षा का संदेश
वैज्ञानिक मंत्रालय ने रूंगटा आर-1 फार्मेसी कॉलेज को दिया सीरो का दर्जा, प्रदेश में पहली बार मिली मान्यता
मीडियाकर्मी और उनके परिजनों के लिए ‘भूलन द मेज’ फ़िल्म की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अतिक्रमण हटने के बाद अब मिली पार्किंग की जगह, निगम के बेदखली अभियान से खाली हो रही सर्विस रोड
Video: सीएम साय पूरा करेंगे छत्तीसगढ़ के बेटियों का सपना, एक फोन कॉल ने निशा के लिये खोली किलिमंजारो फतह की राह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shocking News : कोरबा में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, दो बच्चों को भी छोड़ा… जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article दुर्ग में बिना लाइसेंस के चल रही थी सुपारी फैक्ट्री, डेढ़ करोड़ का माल जब्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?