ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर के सांई ड्रीम सिटी के छठे माले से कूदी युवती, बॉयफ्रेंड सहित 8 गिरफ्तार… जानिए सुसाइड की पूरी वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRaipur

रायपुर के सांई ड्रीम सिटी के छठे माले से कूदी युवती, बॉयफ्रेंड सहित 8 गिरफ्तार… जानिए सुसाइड की पूरी वजह

By Mohan Rao
Published: June 5, 2025
Share
युवती के सुसाइड मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईं ड्रीम सिटी के छठे माले से कूदकर भिलाई की युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना 3 जून को युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया, अब इस मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर पुलिस द्वारा धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बता दें डबरा पारा भिलाई 3 निवासी युवती जसविंदर कौर ढ़िल्लन उर्फ जस पिता परमजीत कौर (26) सांई ड्रीम सिटी हाउस नंबर 602 ब्लाक सी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर रह रही थी। 3 जून को उसने अपार्टमेंट के छठे माले से कूदकर जान दे दी। सिर पर चोट लगने से युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में आत्महत्या सामान्य नहीं बल्कि किसी की प्रताड़ना से तंग आकर करना पाया गया। अब इस मामले में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि मृतका जसविंदर कौर रायपुर के साईं ड्रीम सिटी में नीरज मजुमदार नाम के युवक के साथ रिलेशनशिप में रहती थी। जसविन्दर कौर का सारा खर्च नीरज मजुमदार के द्वारा वहन किया जाता था। मृतिका जसविन्दर कौर को नीरज मजुमदार, प्रशांत लाण्डे, तन्नू साहू के द्वारा अपने साथी आकाश वैष्णव, साबिया परवीन, तिलोत्मा पाण्डेय, दीपक पाटले तथा नेहा यादव के द्वारा बॉयफ्रेंड की बात को लेकर झगडा विवाद कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से अत्याधिक प्रताडित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के कारण उसने 3 जून को सांई ड्रीम सिटी अमलीडीह के ब्लॉक नंबर सी के छठवे फ्लोर के उपर छत से कूद कर आत्महत्या कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

01. नीरज मजुमदार पिता स्व. निताईचंद मजुमदार उम्र 28 साल निवासी मेन रोड नवोदय स्कूल के बाजू माना थाना माना कैम्प रायपुर।
02. प्रशांत लाण्डे पिता राजेश लाण्डे उम्र 23 साल निवासी ग्राम बहेला थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश। हाल पता बाईट स्पार्कत एकेडमी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
03. रोशनी साहू उर्फ तन्नू पिता स्व. राजू साहू उम्र 42 साल निवासी डिबरापारा गोपाल किराना स्टोर्स के पास थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग। हाल पता बजाज कालोनी रिंग रोड के बगल न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
04. आकाश वैष्णव पिता मनोज वैष्णव उम्र 21 वर्ष निवासी भगत सिह चौक थाना टिकरापारा रायपुर।
05. साबिया परवीन पिता मोहम्मद रशीद उम्र 19 साल निवासी पुलिस लाईन नेहरू अभिषेक के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
06. तिलोत्मा पाण्डेय पिता कुंज बिहारी पाण्डेय उम्र 32 साल निवासी पुष्पांजली अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
07. दीपक पाटले पिता चन्द्रप्रकाश पाटले उम्र 21 साल निवासी ग्राम बैला मुंशीटोला बौला जिला बालाघाट (म.प्र.)।
08. नेहा यादव पिता सुनील यादव उम्र 20 साल पता पुष्पांजली कालोनी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

Gustakhi Maaf: कभी हम डाक्टर तो कभी दवा बदल लेते हैं
Gustakhi Maaf: क्या वाकई सच हो जाएंगी भविष्यवाणियां
छत्तीसगढ़ के ‘हमर लैब’ देश के लिए बन रहें हैं नजीर
एनएसयूआई की मांग पूरी: अब 15 जून तक भर पाएंगे सेमेस्टम एग्जाम के फार्म
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : साय कैबिनेट की मंजूरी के बाद नई तबादला नीति लागू, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article Breaking News : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शराब तस्कर, बस्तर में बेची जा रही थी एमपी की शराब

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?