ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विजयवाड़ा में कोविड सेंटर होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

विजयवाड़ा में कोविड सेंटर होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

By @dmin
Published: August 9, 2020
Share
4.34 crore awards to promote cleanliness in villages, can apply from 30 July to 15 August
4.34 crore awards to promote cleanliness in villages, can apply from 30 July to 15 August
SHARE

विजयवाड़ा (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में कोविड सेंटर के रूप में प्रयोग किए जा रहे एक होटल में भीषण आग लग गई है। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और 30 लोगों को सेंटर से बाहर निकाला गया है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना रविवार सुबह पांच बज की बताई जा रही है। इस अस्पताल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि पूरी इमारत को खाली करवाया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटा हुआ है। साथ ही राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को दुर्घटना की जांच करने का आदेश दिया है। 
 

Contents
  • मुख्यमंत्री जगन मोहन ने दिए जांच के आदेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड सेंटर में आग लगने पर जताया दुख

मिली जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए विजयवाड़ा स्थित स्वर्णा पैलेस होटल को कोविड-19 सेंटर के रूप में तब्दील किया गया था। इस होटल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। वहीं, कर्मचारियों को मिलाकर 50 के करीब लोग यहां रह रहे थे। आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल इस घटना में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और माना जा रहा है मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मृतकों के शवों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है। दमकल विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने में जुटा हुआ है। बताया गया है कि कई लोगों के होटल में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। 

मुख्यमंत्री जगन मोहन ने दिए जांच के आदेश

विजयवाड़ा में आग लगने की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने दुख और शोक व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बचाव के उपाय करने और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। सीएम कार्यालय ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड सेंटर में आग लगने पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड सेंटर में आग लगने पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘विजयवाड़ा के कोविड सेंटर में आग लगने से दुख हुआ। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री से मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

धमाका करके 14 मिनट में लूटते थे ATM, गैंग का मास्टरमाइंड कर रहा था IAS की तैयारी
हसरतें में करुणा का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था: अदा खान
भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बटईकेला में ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक
जेजेएस 2024 में 4 दिनों में लगभग 50,000 विज़िटर्स शामिल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव -2023 : निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा… आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Defense Minister Rajnath Singh made a big announcement रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा एलान: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, 101 उपकरण बनेंगे भारत में
Next Article महासमुंद में बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से जा भिड़ी सूमो, 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 की हालत गंभीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?