ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूर से ही अलविदा कह देगी कैंसर जैसी बीमारी, स्टार फ्रूट के फायदे जान लेंगे तो रोज खाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

दूर से ही अलविदा कह देगी कैंसर जैसी बीमारी, स्टार फ्रूट के फायदे जान लेंगे तो रोज खाएंगे

By @dmin
Published: September 27, 2020
Share
SHARE

अमरस, कमरख या स्टार फ्रूट। आमतौर पर इन तीन अलग-अलग नामों से इस फल को पहचाना जाता है। स्टार फ्रूट साइट्रिक एसिड से युक्त होता है, इस कारण यह हमारे शरीर को विटमिन-सी प्रदान करता है। अब आप काफी हद तक समझ गए होंगे कि आखिर हम आपको स्टार फ्रूट के बारे में क्यों बता रहे हैं। आइए, इस फल से जुड़ी उन बातों को जानते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं…

Contents
  • कैसा होता है स्टार फ्रूट?
  • स्टार फ्रूट कहां मिलता है?
  • स्टार फ्रूट खाने के लाभ
  • पेट की समस्याओं से बचाए
  • दिल को स्वस्थ रखता है
  • कैंसर का खतरा कम करता है
  • हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करे

कैसा होता है स्टार फ्रूट?

जैसा की नाम से ही साफ है कि यह फल स्टार यानी किसी सितारे की तरह दिखता है। लेकिन स्टार शेप में यह फल काटने के बाद आता है। क्योंकि इसकी बाहरी बनावट ही इस तरह की होती है कि जब इसे छोटे-छोटे पीस में काटा जाता है तो खूबसूरत स्टार्स की शेप बन जाती है।
स्टार फ्रूट या अमरस हल्के हरे रंग का फल होता है। यह खाने में हल्का खट्टा और रसीला होता है। पकने के दौरान यह फल हल्के पीले रंग का हो जाता है और जब पूरी तरह पक जाता है तो यह फल नारंगी रंग का हो जाता है। साथ ही इसके स्वाद में तीखापन थोड़ा-सा कम हो जाता है।

स्टार फ्रूट कहां मिलता है?

स्टार फ्रूट आमतौर पर सब जगह मिलता है। यह एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल उपलब्ध रहता है। क्योंकि साल में इसकी दो फसल आती हैं। हालांकि यह मूल रूप से भारतीय फल नहीं है लेकिन भारत में भी पूरे साल मिलता है।
स्टार फ्रूट का उपयोग आमतौर पर सलाद और फ्रूट चाट और स्ट्रीट फूड्स में किया जाता है। यह स्नैक्स, ड्रिंक्स और फूड को गार्निश करने और चटनी, सॉस आदि का स्वाद बढ़ाने का काम करता है।

स्टार फ्रूट खाने के लाभ

जैसा कि हम बता चुके हैं कि यह फल साइट्रिक एसिड युक्त होता है और आपके शरीर को विटमिन-सी देने का काम करता है। विटमिन-सी वही विटमिन है जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

पेट की समस्याओं से बचाए

साथ ही स्टार फ्रूट के सेवन से पाचनतंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इस फल में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे इसके सेवन का सीधा लाभ आपके पाचनतंत्र को मिलता है। आप कब्ज, लूज मोशन, अपच, गैस जैसी पेट संबंधी समस्याओं से बचे रहते हैं।

दिल को स्वस्थ रखता है

अमरस में विटमिन-बी पाया जाता है। साथ ही आयरन और मैग्निशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी आपके शरीर में रक्त का प्रवाह सही बनाए रखने में सहायता करते हैं। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और क्लोटिंग (खून का थक्का जमना) की समस्याएं दूर रहती हैं।

कैंसर का खतरा कम करता है

आजकल कैंसर जैसा भयानक रोग भी बहुत सामान्य हो चला है। क्योंकि हमारे समाज में कैंसर के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन अमरस का सेवन आपको इस समस्या से बचाने में लाभाकारी साबित हो सकता है।
क्योंकि इस फ्रूट में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। यह एक ऐसा तत्व है जो आपके शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। साथ ही यह ऐंटिऑक्सिडेंट्स की तरह काम करता है। इससे शरीर को निरोग रखने में सहायता मिलती है।

हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करे

स्टार फ्रूट हमारी आंतों को नुकसान पहुंचानेवाले हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायता करता है। साथ ही गुड बैक्टीरिया को हेल्दी बनाने का काम करता है। इससे हमारा शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है और छोटी-छोटी बीमारियां हमारे शरीर पर हावी नहीं हो पाती हैं।

शिशु को बार-बार हो रही है खांसी तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
अगर आप भी सुबह उठते ही लेते हैं दूध वाली चाय का आनंद तो जान ले ये बात
बीएम शाह हॉस्पिटल में कल सभी विभागों की OPD रहेगी फ्री, 10वें स्थापना दिवस पर मैनेजमेंट का ऑफर
सर्द मौसम में योगासन और प्राणायाम रखेंगे ख्याल, ये रहे 8 बेहतरीन टिप्स…
लोगों में हैं हृदय संबंधी बीमारियों से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपने सूती फेस मास्क को इंफेक्शन फ्री रखने का तरीका यहां जानें, मिलेगा पूरा फायदा
Next Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections किसान संबंधी विधेयकों पर बोले प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू…. मोदी सरकार के तीन बिल किसानों के लिए काला कानून

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?