ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैंप-2 में गाय को चाकू से गोदा, बदमाश ने 50 से ज्यादा वार किए, हिन्दूवादी संगठनों ने घेरा थाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कैंप-2 में गाय को चाकू से गोदा, बदमाश ने 50 से ज्यादा वार किए, हिन्दूवादी संगठनों ने घेरा थाना

By Mohan Rao
Published: October 23, 2025
Share
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के तहत कैंप-2 संतोषी पारा में गुरुवार को गोवंश को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश द्वारा 50 से ज्यादा वार किए। गुरुवार को गंभीर रूप से घायल गोवंश पर लोगों की नजर पड़ी। घटना की सूचना के बाद बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकरी हंगामा किया। इस दौरान छावनी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। तत्काल गोवंश को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं गुस्साए हिंदू वादी संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव किया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि संतोषी पारा कैंप-2 के पास गोवंश पर चाकू से हमला किया गया। गोवंश के शरीर पर 50 से ज्यादा बार चाकू से मारने के निशान मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इसी बीच बजरंग दल और बीजेपी कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है शराब के नशे में अक्सर बदमाश देर रात तक मजमा लगाए रहते हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती जिससे लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है। लोगों कहना है कि जो भी दोषी है उसे जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मामले को गंभीरता को देखते हुए छावनी पुलिस अलर्ट हो गई है। छावनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस टीम इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि संतोषी पारा कैंप-2 क्षेत्र में गाय को चाकू से मारा गया है। 50 से 60 वार किए गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, कुनकुरी सदन के तत्वावधान सैकड़ों ने किया डोनेट
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, हथियार भी बरामद
Gustakhi Maaf: खुद अपने लाले पड़े हैं बाघों की किसे पड़ी
CG में धान खरीदी केन्द्र पर बवाल : ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर ओलिंपिक 2025 : सीएम साय के नेतृत्व में खेलों से शांति और समरसता का संदेश, बस्तर संभाग से लाखों खिलाड़ियाें का पंजीयन
Next Article राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?