ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बर्खास्तगी से परेशान होमगार्ड की आत्महत्या के प्रयास का मामला, हटाए गए जिला सेनानी अनुज एक्का
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkorba

बर्खास्तगी से परेशान होमगार्ड की आत्महत्या के प्रयास का मामला, हटाए गए जिला सेनानी अनुज एक्का

By Mohan Rao
Published: January 27, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बर्खास्तगी से परेशान नगर सेना के जवान द्वारा आत्महत्या की कोशिश के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला सेनानी अनुज एक्का को कोरबा से हटा दिया गया है। उनकी जगह जांजगीर जिला सेनानी योग्यता साहू को कोरबा जिले के नगर सेना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें नगर सेना के पीड़ित जवान संतोष पटेल ने कलेक्टर परिसर में जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा से रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि संतोष पटेल ने जहर सेवन से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जवान की आत्महत्या के प्रयास का मामले ने तूल पकड़ा और इस घटना के विरोध में नगर सेना के जवान न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

नगरसेना कार्यालय परिसर में हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शन कर रहे नगर सेना के जवान पीड़ित संतोष पटेल की तत्काल बहाली, जिला सेनानी के तबादले और दोषी अधिकारी जिला सेनानी अनुज एक्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला सेनानी को हटा दिया। हालांकि नगर सैनिक इस कार्रवाई से खुश नहीं हैं और एफआईआर की मांग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री जयासिंह अग्रवाल भी नगर सैनिकों के समर्थन में धरना स्थल पर डटे रहे।

संभाग स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, पारंपरिक वेश-भूषा में लोक कलाकारों ने मोहा मन
ओबीसी सर्वेक्षण में पार्षदों का सहयोग आवश्यक – सी.एस. पटेल
सेक्टर 9 अग्निकांड प्रभावितों से मिले कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, प्रभावितों को मिलेगी हर संभव मदद, स्कूली बच्चों को मिलेंगी किताबें
भिलाई के कांग्रेस नेताओं ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, कला मंदिर से लेकर हुडको तक किया पैदल मार्च
कम नहीं हो रहे देश में कोरोना के मामले… बीते 24 घंटे में 45 हजार नए मामले… एक्टिव केस भी 4 लाख के करीब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल प्रभावित किस्टाराम और मुकर्रम जैसे अंदरूनी क्षेत्रों के मरीजों को मिली नई दृष्टि
Next Article छत्तीसगढ़ वुमेंस अंडर 15 तथा अंडर 19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?