ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशांत सिंह मौत केस में बड़ा खुलासा, AIIMS पैनल के प्रमुख बोले- कत्ल नहीं हुआ, यह सुसाइड का मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

सुशांत सिंह मौत केस में बड़ा खुलासा, AIIMS पैनल के प्रमुख बोले- कत्ल नहीं हुआ, यह सुसाइड का मामला

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं पाया गया जहर
एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं पाया गया जहर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या थी या आत्महत्या, पिछले कई महीनों से यह सवाल अबूझ पहेली बनी हुई है। मगर अब सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एम्स डॉक्टरों के पैनल ने हत्या-आत्महत्या की थ्योरी को सुलझा दिया है। एम्स पैनल ने इस बात का खुलासा किया है कि सुशांत सिंह की मौत आत्महत्या थी, हत्या नहीं। एम्स पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि यह आत्महत्या का केस है। सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस निषकर्ष पर पहुंची है।
इंडिया टूडे के मुताबिक, डॉक्टरों के पैनल ने सुशांत सिंह राजूपत की मौत मामले में मर्डर की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या का मामला है। बता दें कि एम्स के डॉक्टरों ने 29 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी। एम्स के डॉक्टरों की यह टीम अपना काम कर चुकी है और अब सीबीआई रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
दरअस, सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को लेकर सुशांत के परिवार सहित कई लोगों ने सीबीआई से इस मामले में हत्या के एंगल से जांच शुरू करने का आग्रह किया था। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे के कथित लेन-देन का आरोप लगाया है। फिलहाल, सुशांत सिंह केस से जुड़े ड्रग्स मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती जेल में हैं।
सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सीबीआई के हाथ में जाने से पहले मुंबई पुलिस ने सबसे पहले इसे आत्महत्या का मामला माना था। हालांकि, सीबीआई इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के आधार पर जांच जारी रखेगी। यानी अब सीबीआई सुशांत की मौत का एंगल आत्महत्या पर रख सकती है और उसके मुताबिक आगे जांच कर सकती है।
गौरतलब है कि बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने दावा किया था कि एम्स के एक डॉक्टर ने उन्हें बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या गला दबाकर की गई है। विकास सिंह ने एम्स डॉक्टर के हवाले से यह दावा किया था और इसका आधार उनके द्वारा भेजे गए फोटोग्राफ्स थे। फिलहाल, सुशांत सिंह राजपूत मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्र सरकार की तीन-तीन एजेंसियां लगी हुई हैं- सीबीआई, ईडी और एनसीबी।

Kanpur Violence: गली-गली घूमकर उपद्रवियों के हमदर्दों को तलाश रही एटीएस
खैरागढ़ की जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और नीतियों पर भरोसा जताया-ताम्रध्वज साहू
भिलाई के वार्डों में रोशन होंगे सोलर हाईमास्ट लाइट, क्रेडा के सहयोग से संवर रहा शहर, इन वार्डों में हुआ भूमिपूजन
क्या आप सांस्कृतिक मंडली से हैं, तो यह खबर आपके लिए है, यहां दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन, जीत सकते हैं 5 लाख
छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रशासन ने रोके 14 बाल विवाह, परिजनों को दी समझाइश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 348 # 03 october 2020
Next Article PM said in Sissu - Tourism will increase due to tunnel construction सिस्सू में बोले पीएम- टनल बनने से बढ़ेगा पर्यटन, ताबो मठ को पूरी दुनिया जानेगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?