ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 09 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, सनातनियों की एकजुटता का बना प्रतीक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर 09 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, सनातनियों की एकजुटता का बना प्रतीक

By Mohan Rao
Published: September 12, 2025
Share
SHARE

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यसमिति सदस्य, रायपुर प्रभारी एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन को श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। सुबह की शुरुआत सेक्टर-09 चौक में 50 फीट ऊंचे विशाल भगवा ध्वजारोहण से हुई। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों, रामभक्तों और सनातनियों ने भाग लिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह ध्वजारोहण केवल हमारी एकजुटता का प्रतीक नहीं, बल्कि रामभक्ति, सनातन संस्कृति और राष्ट्रधर्म के प्रति हमारी सामूहिक आस्था का सार्वजनिक संकल्प है। लहराता भगवा ध्वज धर्म, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की गूंज बनकर उपस्थित जनसमूह को भावनात्मक ऊर्जा से भर गया।

सेक्टर -9 चौक पर आरती करते मनीष पाण्डेय

इसके पश्चात उन्होंने सेक्टर-09 स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग बली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए श्री पाण्डेय सेक्टर-08 स्थित स्नेह संपदा स्कूल पहुँचे, जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। विद्यालय परिसर में स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन कर उन्होंने प्रभु से मार्गदर्शन और शक्ति की कामना की। बच्चों की आत्मीय शुभकामनाओं और स्नेह ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। तत्पश्चात वे नयनदीप विद्या मंदिर सिविक सेंटर पहुँचे, जहाँ नेत्रहीन बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मधुरता और स्नेह मेरे हृदय में विशेष स्थान रखते हैं। इनके साथ जन्मदिन मनाना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर संगीत ने माहौल को भावविभोर कर दिया। जन्मदिन पर आज श्री पाण्डेय ने अपने निवास पर आगंतुकों, शुभचिंतकों, मातृशक्तियों, वरिष्ठजनों और युवा साथियों से भेंट की। सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यही साथ मुझे जनसेवा और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

बच्चों को प्रतिभा दिखाने मिले मंच, यही होगा उपहार
श्री पाण्डेय ने नयनदीप विद्या मंदिर में नेत्रहीन बच्चों से भेंट की औऱ उनकी सुमधुर संगीत से भाव विभोर हो गये। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त है, इनमें बहुत प्रतिभा है। श्री पाण्डेय ने शहर के सभी धार्मिक और सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि इन प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करें और इनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करें। बच्चों की प्रगति और उनकी चेहरे की खुशी ही जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, पार्षद पीयूष मिश्रा, गिरजा बंछोर, ईश्वरी नेताम, वीणा चंद्राकर, सरिता देवी बघेल, नोहर वर्मा, मेघा कौर, गीतांजलि कौशिक, सीमा तिवारी, पिंकी सिन्हा, मुकेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र भगत, गोल्डी सोनी, धर्मेन्द्र सिंह, रोहित साहू, मदन सेन, तिलक राज यादव, मेवालाल यादव, श्रीनिवास राव, रोहित तिवारी, आकाश सिंह, पवन कल्याण, मुकेश सिंह, गुलाब सिंह, कामदेव कर्मकार, रिंकू साहू, आकाश कमले, एम के सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, आदित्य टोपा, सोनू नारंगे, स्वामी रेड्डी, तुषार चौधरी, आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का राम मंदिर?…. इसरो ने साजा की सेटेलाइट से ली गई तस्वीरें
नारी शक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा-सबसे बड़ा सुकून सेवा में
ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
Gustakhi Maaf: भाजपा का ‘ट्रायल एंड एरर’ फार्मूला
विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 7 में बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम…. 38 लाख की लागत से होगा विकास…. सभी जरूरी सुविधाएं भी होंगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची की मृत्यु पर हटाए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,पर्यवेक्षक भी निलंबित
Next Article धर गए राहगीरों से लूट करने वाले बदमाश, दुर्ग भिलाई में 14 वारदातों को दिया था अंजाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?