ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्विन सिटी के जंक्शन में बनेगा 250 एकड़ का बायो डायवर्सिटी पार्क… निरीक्षण का पहुंचे विधायक वोरा ने कहा शहर के बीच जनता को मिलेगा जंगल सफारी का अनुभव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

ट्विन सिटी के जंक्शन में बनेगा 250 एकड़ का बायो डायवर्सिटी पार्क… निरीक्षण का पहुंचे विधायक वोरा ने कहा शहर के बीच जनता को मिलेगा जंगल सफारी का अनुभव

By @dmin
Published: June 16, 2021
Share
A 250-acre Bio Diversity Park will be built at the junction of Twin Cities
A 250-acre Bio Diversity Park will be built at the junction of Twin Cities
SHARE

भिलाई। दुर्ग भिलाई ट्विन सिटी के मध्य में ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट से लगे हुए 250 एकड़ के क्षेत्र में 2 करोड़ की लागत से बायो डायवर्सिटी पार्क के रूप में शहरी वन विकसित किया जा रहा है। जहां लगभग 4 किमी की लंबाई वाली रोड में मॉर्निंग इवनिंग वॉक के साथ ही आम जनों के लिए परिवार के साथ समय बिताने कैंटीन, कैम्पिंग आदि अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। डीएफओ धम्मशील गनवीर के साथ पार्क निर्माण के निरीक्षण में पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जहां लोगों को ऑक्सीजन के महत्व का पता लगा ऐसे में शहर के बीचों बीच बड़ी जगह में हरियाली से परिपूर्ण वन विकसित हो जाने से पर्यावरण सुधार के साथ ही लोगों को शहर में ही जंगल सफारी का अनुभव प्राप्त हो सकेगा।
विधायक वोरा ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए म्यूजिय़म एवं व्यायाम के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित करने और राशि जारी कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की पहल पर राज्य में और भी स्थानों पर वन विभाग द्वारा इस तरह के पार्क विकसित किए जाएंगे। उन्होंने ट्विन सिटी को बड़ी सौगात देने मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री के प्रति अपना आभार जताया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि दोनों शहरों के मध्य में स्थित होने के कारण सैकड़ों की संख्या में लोग यहां खुद को प्रकृति के नजदीक होने का लाभ उठा सकेंगे। इस वर्षा ऋतु के दौरान और अधिक सघन वृक्षारोपण कर पार्क को और भी समृद्ध बनाया जा सकेगा। डीएफओ धम्मशील गनवीर ने बताया कि 250 एकड़ में फैले इस बायोडायवर्सिटी पार्क में वेटलैंड की वजह से अनेक प्रवासी पक्षियों का भी बसेरा होगा जिनकी बसाहट एवं ब्रीडिंग के लिए पूरे सरोवर में फेंसिंग कराई जा रही है। पार्क में ओपन थिएटर, लोटस पौंड एवं तालाबों में बोटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में यह पार्क पैराडाइस फ्लाई कैचर, ग्रे हर्निबल और व्हिसलिंग डक्स जैसे पक्षियों का आशियाना बनेगा। साथ ही मेमोरियल कॉर्नर में लोग अपने परिजनों के नाम से वृक्षारोपण कर प्रियजनों की स्मृतियां सुरक्षित रख सकेंगे। निरीक्षण के दौरान एमआईसी हामिद खोखर, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, मासूब अली, विकास यादव एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Breaking News : सीएम भूपेश बघेल ने की आदिपुरुष को बैन करने की मांग.. ट्वीट कर कहा- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज ही करें घोषणा
कांग्रेस के साथ नहीं होगा गठबंधन, जयंत ने संभावना से किया इनकार
कांग्रेस ने किया नगरीय निकाय चुनाव और घोषणा पत्र समिति का ऐलान, पूर्व सीएम भूपेश से लेकर देवेन्द्र यादव तक का नाम
आंदोलन के 111वें दिन प्रदर्शनकारियों ने भरी हुंकार, बोले- कोयला खदानें बंद होने तक पीछे नहीं हटेंगे
मुख्यमंत्री से हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक ने की सौजन्य मुलाकात… मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र से की बातचीत, दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्विटर को दिए कई मौके, जानबूझकर नहीं माना नया आईटी कानून-केन्द्र ट्विटर को दिए कई मौके, जानबूझकर नहीं माना नया आईटी कानून-केन्द्र
Next Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे ई-श्रेणी में ठेका के लिए 2013 युवाओं ने कराया पंजीयन… तीन युवाओं को 7 कार्यों के लिए 42.45 लाख रुपए का कार्यादेश जारी… लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी शुभकामनाएं

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?