ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जमीन पर हो रहे ढेर तो आसमान में शरारत, जम्मू में फिर दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जमीन पर हो रहे ढेर तो आसमान में शरारत, जम्मू में फिर दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन

By @dmin
Published: July 16, 2021
Share
जमीन पर हो रहे ढेर तो आसमान में शरारत, जम्मू में फिर दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन
जमीन पर हो रहे ढेर तो आसमान में शरारत, जम्मू में फिर दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन्स के दिखने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच शुक्रवार तड़के एक बार फिर से जम्मू और सांबा में 4 संदिग्ध ड्रोन नजर आए। बीते 19 दिनों में यह 8वां मौका था, जब जम्मू में ड्रोन उड़ते देखे गए हैं। हालांकि सुरक्षा बलों की ओर से कार्रवाई किए जाने से पहले ही ये गायब हो गए। जून के आखिरी सप्ताह में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन अटैक के बाद से सुरक्षा बल चौकन्ने हैं और कई जगहों पर ड्रोन्स पर फायरिंग कर खदेड़ा है। हालांकि ड्रोन्स का अकसर नजर आना चिंता ती बात है और सुरक्षा बल इसे लेकर मुस्तैदी बढ़ा रहे हैं। पिछले दिनों सेना प्रमुख एम.एम नरवणे ने भी इसे लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि बाजार में आसानी से ड्रोन की उपलब्धता चिंता की बात है।

Two (a total of two) local terrorists belonging to Lashkar-e-Taiba killed: IGP Kashmir Vijay Kumar

(File photo) pic.twitter.com/7NfnpRu72H

— ANI (@ANI) July 16, 2021

इसके अलावा उन्होंने सीमा पार से इन ड्रोन्स के संचालन की आशंका को भी खारिज नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें स्टेट एक्टर्स का भी हाथ हो सकता है। सैन्य रणनीति के जानकारों का कहना है कि यह सीमा पार बैठे आतंकी संगठनों की नई चाल हो सकती है, जो जमीन पर बदले हालातों में सुरक्षा बलों से निपटने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में आसमान से शरारत करने की रणनीति पर आतंकी संगठन काम करते दिख रहे हैं। 25 जून को जम्मू एयरबेस पर जो हमला हुआ था, उसमें ड्रोन से ही विस्फोट गिराए गए थे, जिसमें एयरफोर्स के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हुए थे।

इस बीच सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए शुक्रवार को सुबह ही मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। इस तरह जमीन पर सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों का लगातार सफाया जारी है। श्रीनगर के डनमार इलाके की आलमदार कॉलोनी में यह मुठभेड़ हुई थी। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी शामिल हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि ये दोनों ही आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और स्थानीय थे। इसके साथ ही अब तक कश्मीर में सुरक्षा बल इस साल 78 आतंकियों को ढेर कर चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 39 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इसके अलावा हिजबुल मुजाहिदीन, अल-बदर, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े दहशतगर्दों को भी ढेर किया गया है।

रेप पीडिता को मिलेगी सुरक्षा, मुख्यमंत्री बघेल ने दिया निर्देश, नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर है रेप का आरोप
खुर्सीपार में ट्रक हेल्पर से लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए, खाने-पीने में उड़ा दी लूट की रकम
अब ठेकेदारों के अनुबंध में होगी बेरोजगार इंजीनियरों नियुक्ति की बाध्यता: लोक निर्माण ताम्रध्वज साहू ने किया प्रावधान
राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर, स्थानीयों ने राष्ट्रीय मार्ग में किया चक्काजाम
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री साय ने की गाय की पूजा,खिचड़ी खिलाकर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत बड़ा हादसा, बच्ची को बचाने में कुएं में गिरी भीड़, अबतक 4 की मौत, बचाव कार्य जारी
Next Article Number of corona infected increased in Chhattisgarh…. A day ago where not a single patient was found, today most positives were found छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या…. एक दिन पहले जहां एक भी मरीज नहीं मिला वहां आज मिले सर्वाधिक पॉजिटिव…. जाने प्रदेश में कोरोना के आंकड़े

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?