ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा

By @dmin
Published: June 3, 2022
Share
कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा
कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा
SHARE

चंडीगढ़/रायपुर। हरियाणा से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। अंदरखाने भीतरघात के डर से 31 में से 28 विधायक रायपुर भेज दिए गए हैं। विधायक निजी विमान से रायपुर भेजे गए। अब सभी 10 जून को मतदान के दिन लौटेंगे। रायपुर भेजने से पहले केसी वेणुगोपाल ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के निवास पर विधायकों की बैठक ली।

इससे पहले सभी 31 विधायकों को गुरुवार को पांच जोड़ी कपड़ों के साथ दिल्ली तलब कर लिया गया था। तीन विधायक कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी व चिरंजीव राव नहीं पहुंचे। बाकी विधायक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंच गए हैं, जहां से सभी को छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने दावा किया कि सभी विधायक एकजुट हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कोई विधायक नाराज नहीं है। मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि वह अपने हरियाणा के विधायकों को सुरक्षित रखे।

जीत के लिए चाहिए 30 विधायक
कांग्रेस के विधानसभा में 31 विधायक हैं, माकन को जीतने के लिए 30 वोट चाहिए। नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई की अनुपस्थिति की स्थिति में 30 विधायक एकजुट रहते हुए वोट करते हैं तो माकन आराम से जीत जाएंगे। लेकिन, आलाकमान के पास रिपोर्ट पहुंची है कि निर्दलीय विधायक कार्तिकेय शर्मा और उनके पूर्व मंत्री पिता विनोद शर्मा कुछ कांग्रेस विधायकों को तोडऩे की फिराक में हैं। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के ससुर हैं, इसलिए पार्टी और सतर्क हो गई है। विनोद शर्मा के कुछ कांग्रेस विधायकों के साथ बेहद घनिष्ठ संबंध हैं, उसके मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व कोई चूक नहीं करना चाहता।

क्रॉस वोटिंग की संभावना कम, गलत निशान से रद्द होगा वोट
10 जून को राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग की संभावना कम है। चूंकि, भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव प्रभारी व एजेंट मौके पर मौजूद रहेंगे। विधायकों को वोट डालने से पहले उन्हें दिखानी होगी। ऐसे में प्रभारी को पता चल जाएगा कि किस विधायक ने किसे वोट दिया है। बैलट पेपर न दिखाने पर वोट रद्द हो जाएगा। इसके अलावा विधायक अगर बैलट पेपर पर गलत निशान लगाते हैं, तब भी वोट रद्द होगा।

किसान आंदोलन: दिल्ली जाने वाले हर मार्ग पर जबरदस्त बैरिकेडिंग, वाहनों की हो रही जांच, कई मेट्रो स्टेशन भी बंद
नक्सलमुक्त क्षेत्रों के विकास को देश के अन्य क्षेत्रों के समकक्ष नहीं ले आते, तब तक जारी रहेगी लड़ाई : अमित शाह
4 अगस्त से शुरु होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश
सीएम बघेल ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से की मुलाकात
अभिनेता सलमान के घर गोलीबारी का मामला, हिरासत में एक आरोपी ने की खुदकुशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिया खान: सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह, फिर भी अब तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी…
Next Article जागेश वर्मा और रानू वर्मा का नया छत्तीसगढ़ी एल्बम रायपुर शहर हुआ रिलीज…

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?