ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिया खान: सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह, फिर भी अब तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

जिया खान: सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह, फिर भी अब तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी…

By @dmin
Published: June 3, 2022
Share
SHARE

करीब नौ साल पहले आज ही के दिन अभिनेत्री जिया खान ने जब आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाया था तब उनकी उम्र महज 25 वर्ष थी। जिया ने भले ही बहुत कम फिल्मों में काम किया था लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना ली थी। अभिनेत्री का जन्म 20 फरवरी 1988 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। हालांकि उनकी मौत की गुत्थी अब भी नहीं सुलझ पाई है। जिया खान ने 3 जून 2013 को आत्महत्या की थी। इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड अभिनेता सूरज पंचोली को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। अभिनेत्री की मौत के बाद उनकी मां राबिया ने सूरज पंचोली के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कराया था। इस चर्चित मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। हालांकि, यह बात कभी साबित नहीं हो पाई कि हत्या की गई थी। साल 2016 में जांच के बाद ये साफ हो गया कि ये आत्महत्या का ही मामला है। सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप तय हुआ। जिया अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गई थीं, उसमें क्या लिखा था।

Contents
  • सुसाइड नोट में क्या लिखा था
  • ऐसे हुई थी मुलाकात
  • सीबीआई की चार्जशीट
  • इन तीन फिल्मों में किया था काम

सुसाइड नोट में क्या लिखा था

अपने सुसाइड नोट में जिया ने सूरज को लेकर लिखा था, ‘तुमने मुझे दर्द के सिवा कुछ भी नहीं दिया। मैंने तो सिर्फ और सिर्फ तुमसे ही प्यार किया था लेकिन बदले में तुमने मुझे क्या दी, बस तन्हाई। कभी ऐसे भी दिन थे जब मैं अपना सबकुछ तुम्हारे साथ देखती थी। उम्मीद थी कि दोनों साथ होंगे, लेकिन तुमने सारे सपने चूर-चूर कर दिए। मैंने तुम्हारे लिए सबकुछ दिया। उन्होंने आगे लिखा था कि अगर वो ये नोट पढ़ रहे हो, तो या तो वो इस दुनिया से जा चुकी होंगी या इसकी तैयारी कर रही होंगी। सुसाइड नोट में अभिनेत्री में लिखा था, ‘मैंने खुद को भुला दिया था लेकिन वो मुझे तड़पाता रहा और तकलीफ देता रहा।

ऐसे हुई थी मुलाकात

जिया खान और सूरज पंचोली के बीच मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया। सूरज पंचोली जिया से उम्र में दो साल छोटे थे। तब जिया ने अपनी मां राबिया से भी सूरज की बात करा दी थी। हालांकि उनकी मां राबिया भी इस रिश्ते से खुश नहीं थीं।

सीबीआई की चार्जशीट

रिपोर्ट के मुताबिक, जिया की मौत के एक घंटे पहले सूरज ने उन्हें दस मैसेज किए थे जो बेहद ही अभद्र भाषा में लिखे हुए थे। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, सुसाइड वाले दिन जिया, सूरज को लगातार कॉल और मैसेज कर रही थी लेकिन सूरज ने 10 बजकर 22 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया तो जिया सूरज के घर ही चली गईं। जिया ने जब सूरज के नौकर से सूरज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फोन स्विच ऑफ था और वह अपने पापा के साथ एक मीटिंग में हैं। इसके बाद जिया सूरज के घर के बाहर थोड़ी देर खड़ी रहीं। इसके बाद सूरज एक शख्स को जिया को बुलाने के लिए भेजा लेकिन तब तक वह अपने घर जा चुकी थीं। इसके बाद सूरज ने जिया को फोन कॉल किया तो उसने फोन को नहीं उठाया। फिर सूरज ने उन्हें गाली गलौच से भरे दस मैसेज भेजे थे। इसके एक घंटे बाद ही जिया खान का शव पंखे पर लटका पाया गया था।

इन तीन फिल्मों में किया था काम

जिया खान का असली नाम नफीसा रिजवी खान था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक जिया खान बचपन में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘रंगीला देखकर प्रभावित हुई थीं। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों में आने का मन बनाया था। सबसे पहले उन्होंने फिल्म ‘नि:शब्द के लिए काम किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमिताभ बच्चन थे। इस फिल्म के अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘गजनी और अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल में मुख्य किरदार निभाया।

CG Crime : कृषि प्रोडक्ट की कंपनी में निवेश का लालच, जशपुर में करोड़ों की ठगी, पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी
देवभोग बना नगर पंचायत, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना…. झाराबहाल और सोनामुंदी गांव भी शामिल
Death of 18 Children: कफ सिरप निर्माता कंपनी ने बंद किया उत्पादन, जांच जारी
Breaking News : ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के 4 साल, ट्रेंडिग ट्वीट में नंबर दो पर जमा
चिटफंड कम्पनी-संचालकों की सम्पत्ति के कुर्की और नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूख की जद्दोजहद : नाग ने निगल लिया अपने से बड़ा सांप, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा भूख की जद्दोजहद : नाग ने निगल लिया अपने से बड़ा सांप, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
Next Article कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?