ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहीद पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शहीद पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित

By @dmin
Published: June 3, 2022
Share
शहीद पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित
शहीद पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित
SHARE

ग्राम जंगलपुर में शहीद पूर्णानंद साहू को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
शौर्य चक्र लेकर गांव जंगलपुर वापस आने पर शहीद के पिता लक्ष्मण साहू एवं माता श्रीमती उर्मिला बाई साहू का जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने किया अभिनंदन
भारत माता के जयकारे से गूंज उठा जंगलपुर, आखिरी सांस तक नक्सलियों से लड़े पूर्णानंद साहू

रायपुर। राजनांदगांव जिले के ग्राम जंगलपुर निवासी सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के आरक्षक शहीद पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। शहीद पूर्णानंद साहू को शौर्य चक्र सम्मान प्राप्त होने पर आज उनके गांव जंगलपुर में गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांव के ग्रामीणजन पहुंचे थे। इस मौके पर शहीद पूर्णानंद साहू के प्रतिमा पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद पूर्णानंद साहू के पिता लक्ष्मण साहू एवं माता श्रीमती उर्मिला बाई साहू के जंगलपुर वापस आने पर इस गौरवमय क्षण में जिला प्रशासन एवं ग्रामवासियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय एवं एसडीएम हितेश पिस्दा ने शहीद पूर्णानंद साहू की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षण जंगलपुर गांव भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। शहीद पूर्णानंद साहू के चाचा प्रकाश साहू, बहन सुश्री ओनिषा साहू, श्रीमती डुमेश्वरी साहू, भाई निलेश साहू एवं एसडीओपी अजीत ओगरे, लालबाग थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी 2020 को बीजापुर के पामेड़ थाना के ग्राम ईरापल्ली में क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान हेतु सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के जवान निकले थे। पार्टी सर्चिंग करते आगे बढ़ रही थी कि हथियारबंद नक्सलियों द्वारा आटोमेटिक हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई।

सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के आरक्षक पूर्णानंद साहू ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के बाद भी श्री पूर्णानंद साहू ने अंतिम सांस तक बड़ी जाबांजी से नक्सलियों के फायरिंग का जवाब देते रहे। नक्सली अपने आपको कमजोर पड़ता देख कर भाग खड़े हुये। मुठभेड़ घटना में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 204 के आरक्षक पूर्णानंद साहू सहित 2 जवान शहीद हो गये एवं 4 अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गये। शहीद पूर्णानंद साहू अदम्य साहस एवं वीरता के लिए मराणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

भारत में कोरोना: 24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले और 3.52 लाख ठीक हुए… लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें
सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
जूस मिलाकर बेहोश कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर बार-बार करता था दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार
दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का हाथ
रात में अक्सर क्यों ज्यादा होती है सीने में जलन? जानें इसके कारण और राहत पाने के आसान उपाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगभग 12 लाख संग्राहकों द्वारा अब तक 634 करोड़ रूपए से अधिक राशि के तेन्दूपत्ता का हो चुका संग्रहण लगभग 12 लाख संग्राहकों द्वारा अब तक 634 करोड़ रूपए से अधिक राशि के तेन्दूपत्ता का हो चुका संग्रहण
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used तीन माह बाद देश में कोरोना के मामले 4000 पार, इन राज्यों में बढ़े केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?