ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, बैंक अधिकारी को मारी गोली, देखे विडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, बैंक अधिकारी को मारी गोली, देखे विडियो

By @dmin
Published: June 2, 2022
Share
आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, बैंक अधिकारी को मारी गोली, देखे विडियो
आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, बैंक अधिकारी को मारी गोली, देखे विडियो
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। कश्मीर घाटी में लक्षित हत्याओं का सिलसिला जारी है। यहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कुलगाम जिले में गुरुवार को एक बार फिर से आतंकियों ने दूसरे राज्य से संबंध रखने वाले एक बैंककर्मी पर हमला कर दिया है। गोली लगने से बैंक मैनेजर घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को ही आतंकियों ने कुलगाम में हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या की थी।

जानकारी के अनुसार, कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक में तैनात बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि इलाकाही देहाती बैंक के एक बैंक मैनेजर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी, जब वह कुलगाम में आरेह मोहनपोरा शाखा में ड्यूटी पर था।

बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के विजय कुमार के रूप में हुई है जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बैंक मैनेजर की मौत हो गई। इस बीच, हमलावरों को पकडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक आतंकी पहले बैंक में झांक कर देखता है। इसके बाद वह फिर बैंक में आता है। बैग से पिस्टल निकालता है और थोड़े करीब जाकर बैंक मैनेजर पर हमला कर देता है। इसके साथ ही आतंकी वहां से भाग निकलता है।

#WATCH | J&K: Terrorist fires at bank manager at Ellaqie Dehati Bank at Areh Mohanpora in Kulgam district.

The bank manager later succumbed to his injuries.

(CCTV visuals) pic.twitter.com/uIxVS29KVI

— ANI (@ANI) June 2, 2022

आपको बता दें कि आतंकियों ने मंगलवार को हिंदू शिक्षिका रजनी बाला को मौत के घाट उतार दिया। घात लगाए आतंकियों ने सांबा की मूल निवासी शिक्षिका पर स्कूल के भीतर बच्चों के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया है।

इस महीने आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित समेत दो हिंदू सरकारी कर्मचारियों की हत्या की है। रजनी बाला (36) और उनके पति राजकुमार अत्री तीन साल से कुलगाम जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। रजनी की तैनाती सरकारी स्कूल गोपालपोरा में थी।

रोजाना की तरह वह स्कूल पहुंचीं तो पहले से घात लगाए आतंकियों ने स्कूल परिसर में उनके प्रवेश करते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्कूल के स्टाफ और अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद कश्मीर से लेकर जम्मू तक जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही उसका पुतला फूंका गया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की है। इससे पहले, 25 मई को ही मध्य कश्मरी के बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी टीवी महिला कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी। गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया था। उसका इलाज जारी है।

वहीं, मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरोगा हप्पू सिंह पर नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों ने बरसाया प्यार
नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोगों की समस्याएं सुलझाने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइप लाइन लांच: छह लाख करोड़ रुपये की संपत्तियों का होगा विनिवेश
फिल्म विक्रम वेधा से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक आया सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना होगा बेहद आसान, बस साल में दो बार करना होगा ये काम…
Next Article देश में तेजी से बढ़ रहा डब कंटेंट का चलन महामारी के बाद आया बड़ा बदलाव…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?