ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयरन एवं स्टील उत्पादों के निर्यात में लगभग साढ़े सात गुना की बढ़ोतरी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आयरन एवं स्टील उत्पादों के निर्यात में लगभग साढ़े सात गुना की बढ़ोतरी…

By @dmin
Published: May 31, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्य सरकार की नवीन औद्योगिक नीति वर्ष 2019-24 में निर्यात संवर्धन के किए गए प्रावधानों से पिछले तीन वर्षो में राज्य से होने वाले निर्यात के आकार में लगभग पौने तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 में राज्य से कुल 9067.92 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ था, जबकि वर्ष 2021-22 में 25241.13 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है। वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2021-22 में आयरन एवं स्टील के निर्यात में लगभग साढ़े सात गुना, चावल के निर्यात में 4.68 गुना तथा एल्यूमिनियम तथा एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में लगभग दो गुना वृद्धि दर्ज की गई।

गौरतलब है कि राज्य की वर्ष 2019-24 की औद्योगिक नीति में अनेक उद्योग हितैषी प्रावधान किए गए हैं। उद्योगों के लिए ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, सिंगल विंडो प्रणाली के साथ अनेक रियायतें दी गई हैं। राज्य से निर्यात किए जाने वाले उत्पादों को करों में विशेष रियायत देने, निर्यात किए जाने वाले उत्पादों के इकाई स्तर से निकटतम बंदरगाह तक परिवहन लागत पर अनुदान का प्रावधान किया गया है।

राज्य की औद्योगिक नीति में निर्यात संवर्धन के प्रावधानों से पिछले तीन वर्षो में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 के मध्य राज्य के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 9067.92 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल में 1827.01 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में 981.12 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 3072.03 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 17199.97 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल 5487.16 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में से 3423.06 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 3159.76 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी राज्य से होने वाले निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 25241.13 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल 8559.12 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में 7386.13 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 6026.48 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।

निर्यातोन्मुखी उद्योगों को परिवहन अनुदान दिए जाने के प्रावधान के तहत उत्पाद के निर्माण स्थान से निर्यात स्थान तक वास्तविक भाड़ा के बराबर सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक नीति के अनुसार सहायता की अधिकतम सीमा 30 लाख रूपए प्रतिवर्ष होगी, जो औद्योगिक नीति 2019-24 की समयावधि तक मिलेगी। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा राज्य में निर्यात हेतु उत्पादों के चयन एवं उनकी गुणवत्ता निर्धारण के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के साथ निर्यात संवर्धन हेतु राष्ट्रीय स्तर की अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे राज्य में निर्यात संवर्धन के प्रयासो को अच्छी सफलता मिल रही है।

पिछले तीन वर्षो में चावल, आयरन एवं स्टील तथा एल्यूमिनियम एवं एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। चावल के निर्यात में लगभग 4.68 गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में छत्तीसगढ़ से 1827.01 करोड़ रूपए के चावल का निर्यात हुआ था। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में 5487.16 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021-22 में 8559.12 करोड़ रूपए के चावल का निर्यात हुआ।

आयरन एवं स्टील उत्पादों के निर्यात में तीन वर्षो में लगभग साढ़े सात गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में 981.12 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील उत्पादों का निर्यात हुआ था। वर्ष 2020-21 में इसमें लगभग तीन गुना वृद्धि हुई। वर्ष 2020-21 में 3423.06 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील का निर्यात हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 की तुलना में दो गुना से ज्यादा वृद्धि हुई। वर्ष 2021-22 में 7386.13 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील उत्पादों का निर्यात हुआ।

इसी तरह एल्यूमिनियम एवं एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में तीन वर्षो में लगभग दो गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 में 3072.03 करोड़ रूपए के एल्यूमिनियम के उत्पादों का निर्यात हुआ था। वर्ष 2020-21 में 3159.76 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021-22 में 6026.48 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ।

हरेली पर सरकार ने दूरस्थ क्षेत्रों को दी सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी
खगोलीय घटना: आज सूरज के सबसे करीब होगी पृथ्वी, साल में एक बार होती है पेरीहिलियन की अवस्था
पद्मनाभपुर में अतिक्रमण से मुक्त करने बना ऑक्सीजोन उद्यान, विधायक वोरा ने कहा- कोरोनाकाल में प्राकृतिक संतुलन बनाना आवश्यक
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त जजों का कार्यकाल बढ़ा, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी
BREAKING NEWS : दिनदहाड़े भिलाई में फिर हुई उठाईगिरी… बैंक के सामने डिक्की से पार हुए डेढ़ लाख रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का हाथ दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का हाथ
Next Article छत्तीसगढ़ में बीते तीन सालों में शिक्षा के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?