ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक सड़क हादसा, एम्बुलेंस और कैंटर की भीषण टक्कर, हादसे में सात की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक सड़क हादसा, एम्बुलेंस और कैंटर की भीषण टक्कर, हादसे में सात की मौत

By @dmin
Published: May 31, 2022
Share
सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं
सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं
SHARE

बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बरेली के जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के फतेहगंज थाना इलाके में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल से मरीज लेकर पीलीभीत जा रही एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर (मिनी ट्रक) में घुस गई। हादसे में मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं। डॉक्टर ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया है। शवों की शिनाख्त हो गई है।

एंबुलेंस का ड्राइवर भोजीपुरा थाना इलाके के रामपुरा गांव निवासी मेहंदी हसन है। बताते है कि सुबह में ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसके चलते एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर में घुस गई। इससे हादसा हो गया।

मृतकों में खुर्शीद (50), उसकी पत्नी समीरन (45), बेटा आरिफ (19), बहन सगीर बानो (53), भतीजा मोहम्मद जफर (20), समीरन की बहन नसरीन (23) और भोजीपुरा निवासी चालक मेहंदी खान (32) शामिल हैं। सभी मृतक थाना विलसंडा के गांव पहाड़ गंज के हैं।

बताया जा रहा है कि खुर्शीद की पत्नी समीरन बेगम का बरेली में किसी निजी अस्पताल में पित की थैली का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन बिगडऩे से डॉक्टर ने कैंसर बताकर इन्हें एम्स में भेज दिया। 30 मई को यह एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स गए थे। एम्स में उन्हें भर्ती करना था।

अस्पताल से फोन भी आया था। लेकिन हालात इतनी बिगड़ चुकी थी की उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया था और घर ले जाने को कह दिया। इससे दुखी होकर वापस घर लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को शकील खां पुत्र मजीद खां निवासी पहाडग़ंज जिला पीलीभीत द्वारा दी गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने जाम न लगे इसलिए एक लाइन बंद कर दूसरी लाइन से यातायात निकाला। घटना स्थल पर एडीजी और एसएसपी पहुंच गए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

फिर हो रही कोरोना की इंट्री? बस्तर में महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सावधान: ओमिक्रॉन वैरिएंट की भारत में एंट्री, कर्नाटक में मिले हैं दो मामले, अब तक 29 देशों में 373 मामले
तकरार : केंद्र और विपक्ष आमने-सामने, भाजपा बोली- वैक्सीन पर भ्रम फैला रहा विपक्षी पार्टियां
Breaking News : कुटेला भाटा में केपीएस की बस पलटी, कंडक्टर की मौत…चालक घायल
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, तलाशी के दौरान 50 लाख कैश बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार, जैन समाज के संतों पर की थी अभद्र टिप्पणी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार, जैन समाज के संतों पर की थी अभद्र टिप्पणी
Next Article दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का हाथ दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का हाथ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?