ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल का लौटेगा पुराना स्वरूप-सरोज पाण्डेय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल का लौटेगा पुराना स्वरूप-सरोज पाण्डेय

By @dmin
Published: May 30, 2022
Share
भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल का लौटेगा पुराना स्वरूप-सरोज पाण्डेय
भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल का लौटेगा पुराना स्वरूप-सरोज पाण्डेय
SHARE

दुर्ग। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भिलाई के सेक्टर 9 स्थित जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल को लेकर एक महत्त्वपूर्ण बैठक की। ज्ञात रहे कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एक समय मे क्षेत्र का ही नही, बल्कि प्रदेश का भी अग्रणी चिकित्सा संस्थान हुआ करता था लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर है। आज यहां डॉक्टरों की संख्या भी आवश्यकता के अनुरूप नही है तथा अन्य सुविधाओं, जैसे कि चिकित्सकीय उपकरण, साफ सफाई, वार्डों की स्थिति भी बदतर है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर सुश्री पांडेय ने भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

अधिकारियों ने चर्चा के दौरान स्वीकार किया कि विगत कुछ वर्षों से अस्पताल के प्रबंधन और उसकी सुविधाओं में कमी आयी है और इस पर तुरंत ध्यान दिए जाने तथा कार्य किये जाने की आवश्यकता है।। सुश्री पाण्डेय ने अधिकारियों को कहा कि यह हॉस्पिटल भिलाई के सिर्फ वर्तमान और सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए नही बल्कि भिलाई और इसके आस पास रहने वाले सामान्य जनता के लिए भी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान है। उनकी स्वयं की भावनाएं इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। आज इसका जो स्वरूप है,उसे देख कर उनके मन मे भी पीड़ा होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान को उसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए कार्य प्रारम्भ करें।

इसकी अधोसंचना को सुधारने से लेकर डॉक्टरों और चिकित्सा उपकरणों की कमी को तत्काल दूर करें। सुश्री पाण्डेय ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि डॉक्टरों की संख्या और उनके कार्यकाल को बढ़ाने के लिए,जिससे अनुभवी चिकित्सकों का लाभ भिलाई की जनता को मिल सके, वह केंद्रीय मंत्री से बात करेंगी और यथसम्भाव मदद केंद्र से इस संस्थान को उपलब्ध कराएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह तुरंत ही एक कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करेंगे जिससे इस हॉस्पिटल का पुराना स्वरूप फिर लौट सके।

भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच में हो सकता आतंकी हमला!….  ISIS से जुड़े संगठन ने दी धमकी
छत्तीसगढ़ सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट का बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शामिल
फिर से डरा रहा कोरोना: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले में भारी इजाफा, बीते 24 घंटे में 607 लोगों की मौत
मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ
प्रवासी श्रमिकों के लिए 19 से 24 अगस्त तक रोजगार कैम्प का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों से बढ़ी स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी राज्यसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों से बढ़ी स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी
Next Article केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम, भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम, भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?