ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात अभियानः सीएम भूपेश बघेल ने बच्चों संग लिया गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भेंट-मुलाकात अभियानः सीएम भूपेश बघेल ने बच्चों संग लिया गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द…

By @dmin
Published: May 29, 2022
Share
SHARE

रायपुर। स्कूल लाइफ में गर्मी की छुट्टियों का बच्चे साल भर इंतज़ार करते हैं। और जब इन छुट्टियों की मस्ती में खुद मुख्यमंत्री साथी बन जाएं, तो फिर बात ही क्या है। ऐसा ही हुआ आज कोंडागांव में चल रहे समर कैम्प में, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द लिया। समर कैम्प में बच्चों द्वारा की जा रही एक्टिविटीज में मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए और बच्चों की कला और हुनर को सराहा। बच्चों द्वारा प्रदर्शित आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी को मुख्यमंत्री ने 4 वर्षीय नन्हीं साथी पिहू ठाकुर के साथ देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों संग बचपन के रंग में रंगे नजऱ आये।

Contents
  • आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का नन्हीं पीहू के साथ किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री बोले- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा
  • हम होंगे कामयाब गीत पर मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर मिलाई बच्चों की ताल से ताल

समर कैम्प में शास्त्रीय नृत्य कत्थक और वेस्टर्न डांस सीख रहे बच्चों की प्रस्तुति देख मुख्यमंत्री मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा की मैं पहली बार इतने छोटे बच्चों की शास्त्रीय और वेस्टर्न डांस की दो अलग अलग विधाओं को एक साथ इतने अच्छे से परफॉर्म करते देख रहा हूँ। आप दो अलग अलग डांस की जुगलबंदी कर रहे हैं और आपका बैलेंस भी नहीं बिगड़ रहा, ये कमाल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा- देखिए, ये है बदलता बस्तर। उन्होंने ने बच्चों संग सेल्फी और फोटो क्लिक करवायीं।

समर कैम्प में बच्चों ने मुख्यमंत्री को अबेकस क्लास में चंद सेकेंड्स में गणित की गणनाओं को बिना पेन या पेपर के हल कर के चकित कर दिया। मेंटल मैथ्स से मन में ही जोड़,घटाव, गुणा और भाग कर गणित के सवाल सुलझा रहे बच्चों की बच्चों की मुख्यमंत्री ने खूब सराहना की।

आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का नन्हीं पीहू के साथ किया निरीक्षण

समर कैम्प की आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी में मुख्यमंत्री ने बच्चों की बनाई मिट्टी की कलाकृतियां, भित्ति चित्र, सिलाई कढ़ाई, चित्रकला, जूट शिल्प को देखा। इस दौरान 4 वर्षीय बच्ची नन्हीं पीहू ठाकुर को मुख्यमंत्री ने अपने साथ ले लिया। दसवीं कक्षा के छात्र देवदत्त ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा बनाया उनका पोट्रेट भेंट किया।

मुख्यमंत्री बोले- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा

समर कैम्प में अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बच्चों का उत्साह आसमान छू रहा था। हर बच्चा मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने लालायित था। मुख्यमंत्री ने भी पूरी आत्मीयता के साथ बच्चों संग सेल्फी और फोटो खिंचवाए। बच्चों ने मुख्यमंत्री को पूरी तरह घेर लिया तो मुख्यमंत्री ने बच्चों के ही अंदाज़ में उनसे कहा- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा।

हम होंगे कामयाब गीत पर मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर मिलाई बच्चों की ताल से ताल

मंच पर तबला, गिटार, हारमोनियम, पर हम होंगे कामयाब गीत गाकर प्रस्तुत कर रहे बच्चों के साथ मुख्यमंत्री पूरी तरह रम गए। उन्होंने भी गीत के बोल दोहराए और ताली बजाकर बच्चों की ताल से ताल मिलाई। इस मौके पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, केशकाल विधायक संतराम नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Video…BIg Breaking: दुर्ग पुलिस की सफलता, एचडीएफसी बैंक का एटीएम लूटने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार
कुम्हारी व भिलाई तीन कॉलेज में योग दिवस पर छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास
गांधी जयंती : छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन, चलाया गया स्वच्छता अभियान
क्रिसमस के दौरान घर पर बनाकर खाए केक, आसान है इनकी रेसिपी…
Gustakhi Maaf: इस राज्य में है सुसाइड के लिए भी हेल्पलाइन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समस्याओं का जायजा लेने साइकिल भ्रमण पर निकले महापौर समस्याओं का जायजा लेने साइकिल भ्रमण पर निकले महापौर
Next Article राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आया खेती-किसानी में बड़ा बदलाव – मंत्री रविन्द्र चौबे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?