ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू कश्मीर में आयोजित गोल्फ एंड माइस टूरिज्म समिट में छत्तीसगढ़ ने लिया हिस्सा…
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान
September 30, 2026
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा
सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय
September 30, 2026
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

जम्मू कश्मीर में आयोजित गोल्फ एंड माइस टूरिज्म समिट में छत्तीसगढ़ ने लिया हिस्सा…

By @dmin Published May 28, 2022
Share
SHARE


चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन हुए शामिल, छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर टूरिज़्म, फिक्की एवं इंडियन गोल्फ एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 27 से 30 मई तक आयोजित गोल्फ, माइस टूरिज्म समिट एवं गोल्फ टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ टूरिज्म के द्वारा पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल हुआ है। इस भव्य आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर श्रीनगर में आयोजित समिट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के चीफ सेक्रेटरी श्री अमिताभ जैन, प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री गौरव द्विवेदी, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध निदेशक श्री अनिल साहू सहित छत्तीसगढ़ प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन, संस्कृति, छत्तीसगढ़ का हर्बल उत्पाद इत्यादि को विभिन्न तरीके से वहाँ उपस्थित टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट्स एवं टूरिज्म से जुड़े संस्थाओं के सामने प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से एडीजी रुपिंदर बरार विशेष रूप से शामिल हुईं।
श्री अमिताभ जैन, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक साल वनों, वन्य जीवों, एवं विभिन्न संस्कृति और परंपराओं का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि गोल्फ एक शानदार खेल है और गोल्फ टूरिज्म से न सिर्फ इस खेल को बढ़ावा मिलता है बल्कि यह डेस्टिनेशन को अनुभव कर पाने का एक शानदार अवसर भी देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में पर्यटन उत्पादों की वृहद श्रृंखला का प्रदर्शन करना चाहिए जिससे की पर्यटकों के पास विभिन्न विकल्प हो सकें और वे बेहतर सुविधाओं के साथ अपने पर्यटन का आनंद ले सकें।
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार साहू ने पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार के पर्यटन की संभावनाओं एवं सुविधाओं को हाइलाइट करते हुए प्रेजेंटेशन दिया।
उद्घाटन सत्र के पैनल डिस्कशन में मुख्य रूप से सभी वक्ताओं ने विभिन्न पर्यटन उत्पादों पर अपने विचार रखे। इस चर्चा में गोल्फ टूरिज्म, माइस (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट), हेल्थ एंड वेलनेस टूरिज्म, कृषि, इको, खेल, एडवेंचर टूरिज्म के साथ ही वाइल्ड लाइफ टूरिज्म की संभावनाओं, सकारात्मक परिणामों पर विस्तृत बातचीत हुई। इस पैनेल डिस्कशन मे छत्तीसगढ राज्य की ओर से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी श्री आशीष कुमार भट्ट जी शामिल हुए।
कार्यक्रम में जर्मनी एवं ऑस्ट्रिया के डिप्लोमेट्स के साथ ही टूरिज्म सेक्टर के प्राइवेट स्टेक होल्डर्स भी शामिल हुए। यह पहला अवसर है जब प्रदेश के मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी पर्यटन से संबंधित आयोजन में शामिल हुए हैं। यह इस बात को साबित करता है कि छत्तीसगढ़ शासन अपने प्रदेश के पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बहुत ही सजग और गंभीर है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में प्रमुख रूप से प्रतिभागिता दर्ज करने से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यहाँ पर्यटन से जुड़े लोगों के रोजगार में वृद्धि तो होगी ही साथ ही छत्तीसगढ़ को विश्व पटल पर एक नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी शासकीय एवं निजी स्टेट होल्डर ने छत्तीसगढ शासन एवं छत्तीसगढ टूरिज्म बोर्ड के प्रयासो की प्रशंसा की और आगामी समय मे छत्तीसगढ मे भी गोल्फ एवं माइस टूरिज्म समिट आयोजित करने तथा आमंत्रित किये जाने के संबंध चर्चा की गयी ।

You Might Also Like

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

@dmin May 28, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सारनाथ एक्सप्रेस में यात्री रेणु मिश्रा का छूटा बैग, भिलाई पावर हाउस स्टेशन में आरक्षक ढाल सिंह लौटाया बैग…
Next Article छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?