ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Khatron Ke Khiladi 12: साउथ अफ्रीका में खतरों का सामना करती दिखाई देंगी रुबीना दिलैक…
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Khatron Ke Khiladi 12: साउथ अफ्रीका में खतरों का सामना करती दिखाई देंगी रुबीना दिलैक…

By @dmin Published May 27, 2022
Share
SHARE

रोहित शेट्टी जल्द ही टीवी पर अपने शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट की कंफर्म सूची भी सामने आ चुकी है। ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के लिए आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो का हिस्सा बने सभी सितारे पहुंचे थे। इस बार शो में रुबीना दिलैक भी खतरों का सामना करती हुई नजर आएंगी। रुबीना को लेकर पिछले सीजन में भी खबर आई थी कि वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शो का हिस्सा बनेंगी लेकिन उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था। वहीं, रुबीना ने इस साल शो का हिस्सा बनने की वजह बताई है।

रुबीना ने अभिनव के साथ शो न करने को लेकर कहा कि वह उस वक्त सीरियल ‘शक्ति’ के चलते व्यस्त थीं। इसी वजह से वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा नहीं बनी थीं। उन्होंने कहा, ‘इस अभी मेरे पास कोई सीरियल नहीं था, तो मैंने सोचा कि घर में रहकर क्या करना है। इससे अच्छा है काम करूं, तो मैंने शो के लिए हां कर दी।’

अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता है कि इस शो में वह कैसे आगे बढ़ेंगी। उनका मानना है कि उनके पास इच्छाशक्ति है, जो उन्हें आगे ले जाएगी। वह अपनी कमजोरी को अपने पास रखने में विश्वास रखते हैं न कि अपनी ताकत को दिखाने में। उन्होंने कहा कि वह एक प्रतिस्पर्धी व्यक्ति नहीं हैं और शो में खुद की लड़ाई लड़ेंगी। जब उनसे पूछा गया कि अगर वह हार गईं तो उसे कैसे लेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि अगर आप हारने से प्रभावित होते हैं, तो आप मूर्ख हैं।

जब रुबीना से सवाल किया गया कि साउथ अफ्रीका जाने से पहले अभिनव ने आपको क्या टिप्स दिए, तो उन्होंने कहा कि हम दोनों अलग-अलग चीजों में माहिर हैं। मेरी अपनी ताकत है। इस शो के लिए कोई निश्चित मंत्र नहीं है, जो वह मुझे दे सके। अभिनव ने मुझसे सिर्फ इतना कहा था कि मैं यह कर सकती हूं और मुझे उस पर विश्वास है।

बता दें कि इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में ‘लॉकअप’ के विजेता मुनव्वर फारूकी, ‘बिग बॉस’ फेम प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया और निशांत भट्ट, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा यानी शिवांगी जोशी शामिल हैं। वहीं, जन्नत जुबैर, सृति झा, मोहित कुमार, चेतना, एरिका पैकर्ड और कोरियोग्राफर तुषार भी खतरों का सामना करते नजर आएंगे।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin May 27, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सामने आया ‘केसरिया’ गाने के टीजर का दूसरा वर्जन, रोमांटिक अंदाज में दिखे रणबीर-आलिया…
Next Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes पीएम मोदी ने किया दो दिवसीय ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन, कहा- 2030 तक भारत बनेगा हब

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?