ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा कटेकल्याण, भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सुनी बदलते कटेकल्याण के नवाचारों की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा कटेकल्याण, भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सुनी बदलते कटेकल्याण के नवाचारों की कहानी

By @dmin
Published: May 23, 2022
Share
तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा कटेकल्याण, भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सुनी बदलते कटेकल्याण के नवाचारों की कहानी
तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा कटेकल्याण, भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सुनी बदलते कटेकल्याण के नवाचारों की कहानी
SHARE

कटेकल्याण को बिजली की समस्या से मिलेगी मुक्ति, सब स्टेशन की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
डेनेक्स के यूनिट का किया शुभारंभ, छिंदनार के यूनिट का किया एमओयू
महुआ इंग्लैंड भेजने वाली महिला के कार्य से प्रभावित होकर कहा, तुम्हें भी भेजेंगे इंग्लैंड
दिव्यांग की समस्या सुन तुरंत 50 हजार रुपए देने का लिया निर्णय
कटेकल्याण में माँ दंतेश्वरी के किये दर्शन, 143 देवगुडिय़ों का किया लोकार्पण

रायपुर। कटेकल्याण में भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यहां के ग्रामीणों ने अपने नवाचारों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री इससे बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं वनांचल में रहने वाले लोगों के प्रभावी विकास के लिए बनाई गई है। इसका असर दिख रहा है। जिस तरह से कटेकल्याण में आजीविकामूलक गतिविधि चल रही है उससे इस क्षेत्र के तेजी से आर्थिक विकास को लेकर हम सब आश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री ने आज अपने दौरे में डेनेक्स के नये यूनिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू भी हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरुपुर के बीच हुआ। मुख्यमंत्री से इस मौके पर डेनेक्स की महिलाओं ने आटोग्राफ भी लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सांसद दीपक बैज को एक शर्ट भी भेंट की। साथ ही उन्होंने ढेंकी चावल भी देखा। उन्होंने परंपरागत तरीकों के उपयोग को बढ़ावा देने की कोशिशों पर प्रसन्नता व्यक्त की। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक भी लोगों से लिया। उन्होंने पूछा कि राशन समय पर मिल रहा है या नहीं। सभी ग्रामीणों ने कहा कि हाँ यह समय पर मिल रहा है। शेष सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों ने दी।

माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर 67 देवगुडिय़ों का किया लोकार्पण- मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में विराजित मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना भी की तथा यहां 143 देवगुडिय़ों का लोकापर्ण किया। इस मौके पर उपस्थित गायता, पुजारी, मांझी ने 7 हजार रुपए मानदेय दिये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि बस्तर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री लगातार देवगुडिय़ों का लोकार्पण कर रहे हैं।

इंग्लैंड में बेच रहीं महुआ, अब इंग्लैंड घूमने जाएंगी- पार्वती ने मुख्यमंत्री से कहा कि वनोपजों के उचित मूल्य दिलाने की आपकी योजना से हम सबको बड़ा लाभ मिला है। दंतेवाड़ा जिले में समूहों ने चालीस हजार क्विंटल महुआ बेचा है और इसका अच्छा रेट मिला है। उन्होंने बताया कि उनका महुआ इंग्लैंड भी जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या बात है। बहुत अच्छा काम हुआ है। तुम्हें भी घूमने इंग्लैंड भेजेंगे।

आईआईटी में चयनित श्यामली ने जताया फ्री कोचिंग के लिए आभार- श्यामली ने मुख्यमंत्री से कहा कि शासन की योजना से मुझे फ्री कोचिंग मिली। मेरा चयन आईआईटी में हुआ है। मेहनत करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को शासन जिस तरह से मदद दे रहा है उससे हम सबको अपनी मंजिल मिल रही है। मुख्यमंत्री ने श्यामली को बधाई दी। इसी प्रकार एक दिव्यांग ने कहा कि मुझे आगे बढऩा है लेकिन धन की कमी आड़े आ रही है। मुख्यमंत्री ने उन्हें उद्यम के लिए पचास हजार रुपए देने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में बिजली सबस्टेशन की बड़ी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम, आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन, लखारास में एनीकट और कुआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोलने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कटेकल्याण में दंतेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की।

गोधन न्याय योजना: गोबर विक्रेताओं को 5 अगस्त को मिलेगा पहला भुगतान, मुख्यमंत्री ने दिए 15 दिन में भुगतान करने के निर्देश
CG Crime : शादी कार्यक्रम में विवाद के बाद कैटरर्स को गर्म तेल से भरी कड़ाही में दिया धक्का, केस दर्ज  
चाय के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी को आया गुस्‍सा, दी धमकी- थाने में बंद कर दूंगी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मार्च 2021 तक नहीं शुरू होगी कोई भी नई सरकारी योजना
वैज्ञानिक का बड़ा दावा: मंगल ग्रह पर जीवन की खोज 50 साल पहले हुई, वर्तमान परिस्थितियां जीवन के अनुकूल नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कभी रायपुर भी दूर था, अब यूरोप तक उड़ान भर रही हैं बस्तर की हसरतें कभी रायपुर भी दूर था, अब यूरोप तक उड़ान भर रही हैं बस्तर की हसरतें
Next Article 'तुम्हारे यहां कर देंगे 9/11 जैसा हमला' इस देश को मिली धमकी, मचा हड़कंप ‘तुम्हारे यहां कर देंगे 9/11 जैसा हमला’ इस देश को मिली धमकी, मचा हड़कंप

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?