ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या से पुलिस के माथे पर शिकन, युवक की तेजधार हथियार से हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या से पुलिस के माथे पर शिकन, युवक की तेजधार हथियार से हत्या

By @dmin
Published: May 23, 2022
Share
बड़ी खबर: जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या से पुलिस के माथे पर शिकन, युवक की तेजधार हथियार से हत्या
बड़ी खबर: जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या से पुलिस के माथे पर शिकन, युवक की तेजधार हथियार से हत्या
SHARE

घर से कुछ ही दूरी पर मिली रक्तरंजित लाश
हत्या का कारण और आरोपियों का सुराग नहीं
भिलाई/ भिलाई-3 थाना इलाके के औंधी गांव में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है। युवक की रक्तरंजित लाश आज सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक निरंजन यादव पिता दुकालू यादव ( 26 वर्ष ) औंधी के वार्ड 3 नारधी रोड का रहने वाला है। फिलहाल हत्या का कारण और आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है।

भिलाई-3 से सिरसा कला होकर मोतीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित औंधी गांव में आज झाडिय़ों के बीच औंधे मुंह पड़ी लाश देखकर गांव वाले सहम से गए। खबर पल भर के भीतर पूरे गांव में फैल गई। इसके साथ ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गांव के ही निरंजन यादव के रूप में होने के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना भिलाई-3 थाने को दी। सीएसपी विश्वास चन्द्राकर व टीआई मनीष शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अधिकारियों ने गांव के पूर्व सरपंच राजेश चन्द्राकर ग्रामीणों की मौजूदगी में मौका ए वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के सिर पर किसी टंगिया नुमा हथियार से बेदर्दी के साथ हमला करने का निशान है। इसके अलावा शरीर के कुछ और हिस्से में चोट तथा गले पर दबाने का भी निशान पाया गया है। शव को पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। मृतक युवक की मां और छोटे भाई से पूछताछ में पता चला है कि रात में खाना खाने के बाद 11 बजे के आसपास निरंजन टहलकर आने की बात कहकर घर से निकला था। रात 2 बजे के करीब मां ने देखा तो निरंजन बिस्तर में नहीं था। उसे लगा उसका बेटा किसी दोस्त के घर सो गया है।

बताया जाता है कि निरंजन का पिता दुकालू यादव 20 साल पहले पत्नी और दोनों बेटे को छोड़ कर चला गया था। जिसके बाद निरंजन की मां अपने दोनों बेटों के साथ औंधी में अपने भाई के घर आ गई थी। बड़े होने पर निरंजन मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा था। उसका किसी से पुरानी रंजिश होने की जानकारी भी ग्रामीणों से पुलिस को नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों का सुराग तलाशने में जुट गई है।

लगातार तिसरे दिन हत्या की वारदात
दुर्ग जिले में लगातार तिसरे दिन हत्या की वारदात ने पुलिस के आला अधिकारियों के माथे पर सिकन ला दिया है। 20 मई को पाटन थाना क्षेत्र में लोहरसी – रवेली के बीच आंवला बगीचा में एक युवक को उसी के तीन दोस्तों ने शराब पीने के बाद पीट पीटकर मार डाला। इसके अगली रात को जामुल थाना क्षेत्र के खेरधा गांव में रायपुर जिले के मंदिर हसौद निवासी युवक की हत्या हुई। हत्या के इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जनमानस में इन दोनों वारदात की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि आज औंधी गांव में एक और हत्या हो गई।

पंजाब किंग्स को झटका: केएल राहुल इस फ्रेंचाइजी से नहीं खेलेंगे अगला सीजन, मेगा ऑक्शन में होंगे शामिल!
CG News: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, एनकाउंटर में दो माओवादी ढेर; एक जवान भी शहीद
रेल हादसा: कन्नूर-बंगलुरू एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बाल-बाल बचे 2348 यात्री
वन धन विकास केंद्र पंचक्की : स्व-सहायता समूहों को 23 लाख से अधिक की वार्षिक आय
बिलासपुर जिले के केसला में बनाया गया गर्भवती महिलाओं के लिए पहला क्वारंटीन सेंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रंप के बाद बाइडन भी नहीं देंगे चीन को राहत? डरा चीन बोला- बातचीत की हो शुरुआत ‘खतरे से खेल रहा चीन, भुगतना होगा अंजाम’ ताइवान को धमकी देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
Next Article छत, दीवारें गिराने व नमाज पढऩे से मंदिर का स्वरूप नहीं बदलता, सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर छत, दीवारें गिराने व नमाज पढऩे से मंदिर का स्वरूप नहीं बदलता, सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?