ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राशन घोटाला: पात्र हितग्राहियों के साथ हो रही धोखाधड़ी, मई के साथ अप्रैल माह का नहीं दिया जा रहा अतिरिक्त आबंटन का चांवल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

राशन घोटाला: पात्र हितग्राहियों के साथ हो रही धोखाधड़ी, मई के साथ अप्रैल माह का नहीं दिया जा रहा अतिरिक्त आबंटन का चांवल

By @dmin
Published: May 20, 2022
Share
सितंबर के बाद भी लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज? सरकार कर रही विचार, स्टॉक देखकर इस महीने अंतिम फैसला
सितंबर के बाद भी लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज? सरकार कर रही विचार, स्टॉक देखकर इस महीने अंतिम फैसला
SHARE

प्रत्येक सदस्य के लिए केंद्र सरकार ने जारी किया है पांच किग्रा चांवल का आबंटन
लोगों में जानकारी के अभाव का सिंडिकेट बनाकर फायदा उठा रहे दुकानदार
भिलाई। सरकारी राशनकार्ड दुकानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। राशनकार्ड धारकों को अप्रैल महीने के अतिरिक्त आबंटन वाला चांवल नहीं दिया जा रहा है। इस पूरे मामले में अधिकारियों की चुप्पी से राशन दुकान संचालकों के साथ मिलीभगत की संभावनाओं को बल मिल रहा है। केन्द्र सरकार ने राशनकार्ड में उल्लेखित प्रत्येक सदस्य के लिए पांच किलो ग्राम चांवल का अतिरिक्त आबंटन जारी किया है। इसकी जानकारी ज्यादातर राशनकार्ड धारकों को नहीं होने का फायदा दुकानदार उठा रहे हैं। इस करतूत को दुकानदारों के द्वारा एक तरह से सिंडिकेट बनाकर अंजाम दिया जा रहा है।

केन्द्र सरकार ने अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्ड धारकों के लिए अप्रैल महीने के चांवल का अतिरिक्त आबंटन जारी किया है। इस चांवल को मई महीने के लिए जारी कोटे के साथ सभी राशनकार्ड धारकों को प्रदाय किए जाने का निर्देश है। लेकिन दुर्ग जिले सहित अन्य जिलों के सभी निकायों में संचालित सरकारी राशन दुकानों में इस निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ज्यादातर दुकानदार राशन लेने पहुंच रहे हितग्राहियों को मई के लिए जारी कोटे के हिसाब से चांवल देकर चलता कर रहे हैं। जबकि हितग्राहियों के राशनकार्ड और दुकानों पर रखे गए मशीन में बाकायदा मई के सामान्य व अतिरिक्त आबंटन के साथ ही अप्रैल के अतिरिक्त आबंटन के अनुसार चांवल प्रदाय करना दर्ज किया जा रहा है।

यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि दुर्ग जिले में मार्च के महीने में ही सरकारी राशन दुकानों पर अप्रैल के साथ दो महीने का चांवल प्रदाय किया गया है। वहीं मई महीने के कोटे के साथ ही केन्द्र सरकार से जारी अप्रैल का अतिरिक्त आबंटन वाला चांवल सभी पात्रता रखने वाले राशनकार्ड धारकों को दिए जाने का फरमान है। इस बात की जानकारी ज्यादातर राशनकार्ड धारकों को नहीं मिल सकी है। इसी बात का फायदा उठाकर राशन दुकान संचालक सिर्फ मई के महीने का चांवल देकर अप्रैल महीने के लिए अतिरिक्त आबंटन के तहत मिले चांवल को डकारने में लगे हुए हैं। लोगों को यही लग रहा है कि उन्होंने मार्च में ही अप्रैल का भी चांवल उठा लिया है। इसलिए दुकानदार पर भरोसा करते हुए राशनकार्ड धारक मई के कोटे का चांवल लेकर बिना किसी विरोध या शिकायत के लौट रहे हैं।

गौरतलब रहे कि खाद्य विभाग ने मई के महीने में राशनकार्ड धारकों को मिलने वाले चांवल की मात्रा को लेकर एक सूची जारी किया है। इस सूची में अंत्योदय श्रेणी के राशनकार्ड धारकों के लिए मई के सामान्य आबंटन 35 किग्रा के साथ ही अतिरिक्त आबंटन के रूप में प्रत्येक सदस्य के हिसाब से पांच-पांच किग्रा चांवल दिया जाना निर्देशित किया गया है। इसी के साथ अप्रैल महीने के लिए प्रत्येक सदस्य के हिसाब से पांच – पांच किग्रा चांवल दिया जाना उल्लेखित है। इसी तरह प्राथमिकता श्रेणी वाले राशनकार्ड पर भी मई के लिए चांवल का सामान्य व अतिरिक्त आबंटन जारी किया गया है। इसके साथ ही अप्रैल के लिए जारी अतिरिक्त आबंटन के तहत प्रत्येक सदस्य के हिसाब से पांच-पांच किग्रा चांवल दिया जाना चाहिए। लेकिन दुकानदार अप्रैल के अतिरिक्त आबंटन का चांवल राशनकार्ड धारकों को देने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

विधायक ने दुर्ग में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की
बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से खाली हुई रायपुर दक्षिण सीट, निकाय चुनाव के साथ होगा उपचुनाव
तीरथगढ़ में बांस की नाव पर रोमांच, वन मंत्री केदार कश्यप बोले- इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
स्पंदन हार्ट केयर सेंटर दुर्ग में विभिन्न मंडलों के माध्यम से नि:शुल्क हृदय सुरक्षा शिविर का आयोजन
बड़ी खबर: बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ के बाद अगवा जवान को नक्सलियों ने छोड़ा… जवान को नक्सलियों ने सरकार द्वारा गठित मध्यस्थता टीम को सौंपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सितंबर के बाद भी लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज? सरकार कर रही विचार, स्टॉक देखकर इस महीने अंतिम फैसला राशन घोटाला: पात्र हितग्राहियों के साथ हो रहा धोखाधड़ी, मई के साथ अप्रैल माह का नहीं दिया जा रहा अतिरिक्त आबांटन का चांवल
Next Article अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया… भाजपा पार्षद दया सिंह ने जताया विरोध, कहा-तत्काल बंद करें यह व्यवस्था
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?