ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 76,164 करोड़ रुपये कम हुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 76,164 करोड़ रुपये कम हुआ

By @dmin
Published: November 24, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 76,164.3 करोड़ रुपये कम हो गया। टीसीएस को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में ही इस दौरान तेजी रही। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 39,118.6 करोड़ रुपये कम होकर 7,76,950.02 करोड़ रुपये पर आ गया।
कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,410.2 करोड़ रुपये गिरकर 2,99,602.51 करोड़ रुपये और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,174.59 करोड़ रुपये कम होकर 2,95,174.92 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,154.7 करोड़ रुपये कम होकर 4,38,201.26 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,033.72 करोड़ रुपये लुढ़ककर 6,92,671.21 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,686.3 करोड़ रुपये कम होकर 3,04,304.16 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,586.19 करोड़ रुपये कम होकर 3,21,139.67 करोड़ रुपये रह गया।
इसके उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 48,874.91 करोड़ रुपये मजबूत होकर 9,80,287.54 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,381.1 करोड़ रुपये चढ़कर 2,93,753.59 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 2,098.74 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,298.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैक का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2.72 अंक मजबूत हुआ।
००

अजीम प्रेमजी एशिया के सबसे उदार समाजसेवी, इस साल 52750 करोड़ रु के शेयर दान किए
सिद्धू के बाद पायलट की उड़ान, दिल्ली होंगे लैंड, समर्थक बनेंगे मंत्री
प्रभारी प्रबंधक को खरीदी के नियम से ज्यादा आईपीसी की धाराएं याद है
बर्ड फ्लू की भ्रांतिया दूर करने हुई कार्यशाला: विशेषज्ञों ने कहा परपंरागत भारतीय तरीके से बनाया गया चिकन पूरी तरह सुरक्षित
जिले में चल रहा है वृक्षारोपण के आड़ में सरकारी खजाने को लूटने का खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्लास्टिक मुक्त भारतÓ में करें योगदान:मोदी
Next Article फोर्जिंग और ऑटो कॉम्पोनेंट उद्योग में हो सकती है व्यापक छंटनी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?