ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं, हार्दिक बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं, हार्दिक बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी

By @dmin
Published: May 19, 2022
Share
भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं, हार्दिक बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी
भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं, हार्दिक बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। कांग्रेस छोड़ चुके गुजरात के नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि उन्होंने अभी भाजपा में जाने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। राज्य के कई कांग्रेस नेता पार्टी से नाराज है। कांग्रेस में सच बोलो तो बड़े नेता बदनाम करते हैं। गुजरात के कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष रहे पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है।

हार्दिक पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद में पत्रकारों से चर्चा में यह बातें कहीं। उन्होंने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर पार्टी की राज्य इकाई को बड़ा झटका दिया है। पाटीदार नेता ने कहा कि गुजरात में चाहे पाटीदार समुदाय हो या कोई अन्य समुदाय, उन्हें कांग्रेस में भुगतना पड़ा है। कांग्रेस में सच बोलो तो बड़े नेता आपको बदनाम करेंगे और यही उनकी रणनीति है।

गुजरात में कई नेता और विधायक कांग्रेस से नाराज
गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में भाजपा 22 साल से सत्ता में है। कांग्रेस व खासकर राहुल गांधी ने हार्दिक पटेल को बड़े अरमानों से पार्टी में शामिल किया था। हार्दिक पटेल ने गुरुवार को कहा कि सिर्फ वह ही कांग्रेस से नाराज नहीं हैं, बल्कि गुजरात में कई नेता और विधायक कांग्रेस से नाराज हैं। वे पार्टी का इस्तेमाल करते हैं। सत्ता में बैठने और पार्टी की प्रशंसा करने का मतलब यह नहीं है कि पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बना सकती है।

कांग्रेस ने मेरी उपेक्षा की
पटेल ने कहा कि कांग्रेस में चर्चा है कि बोर होने पर लोग उसे वोट देंगे। मैंने राहुल और प्रियंका गांधी से बात की थी और गुजरात की समस्याओं का जिक्र किया था। उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने उन्हें बताया। इसके बाद से मेरी उपेक्षा की गई। मैंने दुखी होकर नहीं, बल्कि हिम्मत से पार्टी छोडऩे का फैसला किया।

कांग्रेस का कागजी कार्यकारी उपाध्यक्ष था
कांग्रेस छोडऩे के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए हार्दिक ने कहा कि पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ कागज पर दी जाती है। साल तक गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष रहा, लेकिन मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।

गुजरात दौरे के वक्त राहुल को कौनसा चिकन सैंडविच देना है, सिर्फ इस पर चर्चा
पूर्व कांग्रेस नेता पटेल ने कहा कि राहुल गांधी जब भी गुजरात आते हैं, वे राज्य के एक भी मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। वह जब यहां आते हैं, तब कांग्रेस के नेता चर्चा करते हैं कि उन्हें कौन सा चिकन सैंडविच देना है या कौन सी डाइट कोक देनी है। बस इसकी चर्चा होती है। कांग्रेस फायदे के लिए लोगों को इस्तेमाल करती है। जब कोई पार्टी का व्यक्ति आवाज उठाता है, तो उसके ऊपर आरोप लगाना शुरू कर दिए जाते हैं। यह दुर्भाग्य है कि गुजरात कांग्रेस दलित, आदिवासियों और पाटीदार किसी को सम्मान नहीं देती।

कांग्रेस में भ्रष्टाचार का भी आरोप
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दाहोद आदिवासी सत्याग्रह रैली में करीब 25 हजार लोग मौजूद थे, लेकिन 70 हजार का बिल बनाया गया।

कुल्हाड़ी मारकर नर्स की हत्या, बीच सड़क पर खून से लथपथ मिला शव… जांच में जुटी पुलिस
महतारी वंदन योजना में गलत भुगतान : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक निलंबित
Big news : छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड में मिली बेहिसाब संपत्ति.. ट्वीट कर ईडी ने बताया क्या-क्या मिला
त्यौहार के पहले सभी वर्गो के पास पैसा आने से बाजार में बढ़ेगी रौनक: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में पहली बार स्थापित हो रहे एथेनॉल निर्माण की इकाईयां… सीएम बघेल ने कहा- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ की बनेगी नई पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर खड़ी है शाही ईदगाह! अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का दावा कोर्ट ने किया स्वीकार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर खड़ी है शाही ईदगाह! अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का दावा कोर्ट ने किया स्वीकार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 211 # 19 may 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?