ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनटीपीसी कोरबा की खास पहल,बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का शुभ आरंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एनटीपीसी कोरबा की खास पहल,बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का शुभ आरंभ

By @dmin
Published: May 19, 2022
Share
एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
SHARE

कोरबा एनटीपीसी के सभागार में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का उदघाटन बुधवार को कोरबा जि़ला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर द्वारा किया गया
कोरबा (पीआईबी)। बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एनटीपीसी कोरबा द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गयी। एनटीपीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन कोरबा जि़ला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोरबा जि़ले के जि़ला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज के साथ साथ एनटीपीसी कोरबा से मुख्य महाप्रबंधक पी एम जेना, अन्य महाप्रबंधक गण, श्रीमति राजश्री जेना (अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति) एवं हीरो माइंड माइन संस्थान के सदस्य उपस्थित थे।

स्वागत सम्बोधन के पश्चात नूतन कंवर एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात, एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक पी एम जेना ने बालिका सशक्तिकरण अभियान का संक्षिप्त में परिचय दिया और कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत एनटीपीसी, बालिकाओं के लिए एक माह की आवशीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की आयोजन कर रहा है जिसमे पढ़ाई लिखाई के साथ साथ रचनात्मक कार्य जैसे चित्र कला, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गायन, नृत्य, अभिनय, योगासन एवं आत्मरक्षा आदि सीखाया जाएगा। इस एक माह व्यापी प्रशिक्षण के उपरांत आखिर में उनका मूल्याकन भी किया जाएगा। बालिका सशक्तिकरण अभियान के द्वारा एनटीपीसी, इन छोटी छोटी बालिकाओं को जीवन में आगे बढ्ने कि कला सीखने के लिए प्रयत्नशील है।

कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि नूतन कंवर ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनटीपीसी का बालिका सशक्तिकरण अभियान एक सार्थक पहल है एवं बच्चियों की प्रतिभा को निखारने का लक्ष्य रखता है। अपने जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों से उबर कर आगे बढऩे के अनुभव से मैं परिचित हूँ एवं इन बच्चियों को जीवन में आगे बढऩे के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।

एक माह तक चलने वाले बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हे बुनियादी शिक्षा, योग, कला, स्वास्थ्य, कौशल, आत्मरक्षा, फ़ाइन आट्र्स जैसे विषयों के बारे में जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी ने खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में फैली रूढि़वादी अवधारनाओं को दूर करने और बालिका भूर्ण हत्या जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है। यह अभियान बालिकाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का काम भी करता है। इस अभियान के तहत, बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता दर्शाने का मौका मिलता है।

प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर
एनटीपीसी कोरबा ने आस पास और ग्रामीण क्षेत्रों के 120 बालिकाओं का नामांकन किया है। इन बालिकाओं को न सिर्फ अकादमिक क्षेत्र में बल्कि योगा, आत्मरक्षा, फाईन आट्र्स में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बालिकाओं में रचनात्मक सोच और टीम भावना का विकास होगा। एनटीपीसी यह प्रशिक्षण 18 मई से लेकर 16 जून 2022 तक चलेगा.

35 प्रोजेक्ट लोकेशन्स पर इस पहल को बढ़ाने की है योजना
एनटीपीसी लिमिटेड परियोजना के आसपास के गांव की बालिकाओं के उत्थान के प्रयासों के तहत कंपनी ने इस साल लगभग 35 प्रोजेक्ट लोकेशन्स पर इस पहल को बढ़ाने की योजना बनाई है।

2018 में NTPC ने शुरू किया था अभियान
एनटीपीसी ने 2018 में बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद से कंपनी अपनी प्रोजेक्ट लोकेशन्स के आस-पास के समुदायों की बालिकाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

व्यापारियों को जागरुक करने भिलाई चेम्बर का अभियान…. बिना मास्क के ग्राहकों को न दे सामान… खुद भी रहे सुरक्षित और स्टाफ को भी रखे सुरक्षित
बाबा घासीदास के संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ से समाज को मिल रही एकता की प्रेरणा : मंत्री देवांगन
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के तहत महिला चेम्बर की कार्यकारिणी घोषित…. सरोजनी पाणिग्रही बनी अध्यक्ष
कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला, भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंची थी विधायक… नशेड़ी ने किया हमला
Big News : बीजापुर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…. एके-47 राइफल बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों की रचनात्मकता को देख मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों की रचनात्मकता को देख मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
Next Article नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक लाख रूपये के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?