ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों की रचनात्मकता को देख मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों की रचनात्मकता को देख मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों की रचनात्मकता को देख मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों की रचनात्मकता को देख मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
SHARE

जहां कभी बंदूकों की गोलियों की गूंज थी, आज बिखर रही खिलखिलाहट
रायपुर। बस्तर के धूर नक्सल प्रभावित इलाकों में जहां कभी नक्सलियों के बंदूकों की गोलियां गूंजती थी, अब वहां बच्चों की निश्छल खिलखिलाहट बिखर रही है। इसकी बानगी आज छिंदगढ़ में देखने को मिली। कभी एक अदद स्कूल को तरसते इलाके में अब स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल मौजूद है। जहां बच्चे नक्सल आतंक से घरों में दूबके रहते थे, वहां बच्चों के लिए अब स्कूल में समर कैम्प लग रहे हैं। भेंट-मुलाकात अभियान के लिए बस्तर दौरे पर गए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छिंदगढ़ में चल रहे बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच सहज भाव से पाकर नौनिहाल भी उत्साह से भर उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को अपनी रचनात्मकता से परिचय कराया। बच्चों की आकर्षक कलाकृतियों को देख मुख्यमंत्री भी आनंद से भर उठे। मुख्यमंत्री ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण में बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने छिंदगढ़ में आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण किया। इस दौरान स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और उनके पालकों ने मुख्यमंत्री का पूरे उत्साह से आत्मीय स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि स्कूल परिसर में ही बच्चों के लिए आर्ट एंड क्रॉफ्ट समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इतना जानने के बाद मुख्यमंत्री तत्काल बच्चों से मिलने उनके बीच जा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत नन्हें बच्चों ने उनके सामने डांस कर किया।

यहां समर कैम्प में प्रतिभागी बच्चों से मुख्यमंत्री बघेल ने बातचीत की और उनकी कलाकृतियों की जानकारी ली। बच्चे भी बड़ी उत्सुकता और उत्साह से मुख्यमंत्री को अपनी कलाकृतियों और रचनात्मकता के बारे में बताते रहे। नन्हें बच्चों की रोचक कलाकृति को देख मुख्यमंत्री भी आनंदित नजर आए। कुछ बच्चे यहां कैरम खेल रहे थे, यह देखकर मुख्यमंत्री भी उनके साथ जाकर बैठ गए और कुछ वक्त तक कैरम भी खेला। मुख्यमंत्री अंत में जब मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए स्कूल से निकलने लगे तो बच्चों ने पूरे अधिकारभाव से उन्हें रोका और साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया। सहज, सरल मुख्यमंत्री ने भी बच्चों की इस उत्सुकता को समझते हुए रुककर साथ में तस्वीरें खिंचाई।

भिलाई की फैक्ट्री में करंट लगने से छात्र की मौत, पार्ट टाइम करता था जॉब… परिजनों का फैक्ट्री के बाहर हंगामा
वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता
31 मई से पहले कर लें ITR फाइल, ई-फाइलिंग वेब पोर्टल 1 से 6 जून तक नहीं करेगा काम
भाजपा का दावा: सौम्या वर्मा ने कांग्रेस के लिए बनाया टूलकिट, कोरोना पर भ्रम फैला रही पार्टी
देश का ये एयरपोर्ट आज से प्राइवेट हाथ में, 50 साल तक कमान संभालेगा अडानी ग्रुप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनदर्शन से 24 घंटों के भीतर दिव्यांग को मिला समाधान जनदर्शन से 24 घंटों के भीतर दिव्यांग को मिला समाधान
Next Article एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एनटीपीसी कोरबा की खास पहल,बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का शुभ आरंभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?