ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले में पहली बार रबी फसल लेने के बाद किसानों द्वारा किया गया पैरादान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जिले में पहली बार रबी फसल लेने के बाद किसानों द्वारा किया गया पैरादान

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
जिले में पहली बार रबी फसल लेने के बाद किसानों द्वारा किया गया पैरादान
जिले में पहली बार रबी फसल लेने के बाद किसानों द्वारा किया गया पैरादान
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री द्वारा गौठानों में पशुओं के चारे के लिए पैरादान की जो अपील खरीफ फसल के वक्त की गई थी उसका सकरात्मक असर रबी की फसलों में भी देखने को मिल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि रबी की फसल के पश्चात् बचने वाले पैरे का उपयोग ग्रामीणों द्वारा पैरादान में किया गया। पीपरछेड़ी, खपरी, थनौद और अंजोरा (ख) के किसानों ने इस प्रक्रिया में अपने हिस्सेदारी प्रदर्शित कर पैरादान को एक नई दिशा दी है। आज जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन उक्त गांव में ही नरवा, गौठान और चारागाह का निरीक्षण करने के लिए गए थे। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने गौठानों में पशुधन के रख-रखाव के बारे में सचिवों से जानकारी ली।

इस अवसर पर गौठान में उपस्थित सचिवों ने उन्हें बताया कि किसानों द्वारा किए जा रहे पैरादान से पशुओं के पर्याप्त चारा उपलब्ध है और पानी की भी उचित व्यवस्था की गई। इसके अलावा उन्होंने आने वाली खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए वर्मी कंपोस्ट खाद के उत्पादन की स्थिति का भी जायजा लिया और गौठानों में कार्य कर रही स्व सहायता की महिलाओं को निर्देशित किया कि गोबर की खरीदी को निरंतर जारी रखकर वर्मी कंपोस्ट खाद की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है। ताकि हमारे जिले के किसान डी.ए.पी., यूरिया या अन्य रसायनिक खादों पर निर्भर न हो और जैविक खेती की ओर आगे बढ़े। इसके साथ-साथ उन्होंने इन क्षेत्रों में स्थित नालों व नरवों का भी परीक्षण किया।

रायपुर से अभनपुर के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, पीएम मोदी 30 को दिखाएंगे हरी झंडी
भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके निराकरण पर विस्तृत चर्चा…
राजिम माघी पुन्नी मेला : मुंडन संस्कार के लिए प्रतिदिन संगम पहुंच रहें श्रद्धालु
बारिश पूर्व निगम क्षेत्र के नालों की सफाई में जुटा निगम का अमला… अधिकतर नालों की हो चुकी है सफाई
CG Crime: हैंड ड्रिल गले में घुसाकर युवक की हत्या, बिस्तर पर मिली खून से सनी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुजुर्ग मरीज के बाजू में बैठकर मुख्यमंत्री ने जाना हाल, मरीज और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत में मंत्री लखमा बने दुभाषिया बुजुर्ग मरीज के बाजू में बैठकर मुख्यमंत्री ने जाना हाल, मरीज और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत में मंत्री लखमा बने दुभाषिया
Next Article सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?