ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में अपग्रेड करें, पटरीपार में बेहतर शिक्षा के लिए व्यवस्था करना आवश्यक : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में अपग्रेड करें, पटरीपार में बेहतर शिक्षा के लिए व्यवस्था करना आवश्यक : वोरा

By @dmin
Published: May 17, 2022
Share
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
SHARE

दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग में आज भी ऐसा स्कूल है जहां छोटे.छोटे बच्चे कभी भी स्कूल भवन ढहने के खतरों के बीच पढ़ाई कर रहे हैं। 1918 में प्रारंभ सिकोलाभाठा स्कूल में करीब 2 सौ बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल भवन काफी जर्जर है। बीच.बीच में कई बार प्लास्टर करते हुए मरम्मत कराया गया लेकिन हालत जस की तस है। जर्जर भवन से प्लास्टर गिरने के खतरे और दहशत के बीच पटरीपार के स्टूडेंट अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। विधायक अरुण वोरा ने हाल ही में इस स्कूल के कंडम होने का जिक्र करते हुए स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के रूप में अपग्रेड करने शासन से मांग की है।

इस संबंध में वोरा ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से भी चर्चा की है। विधायक के साथ मौके पर मौजूद नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि स्कूल भवन के लिए 42 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वोरा ने कहा कि स्कूल भवन को नए सिरे से बनाकर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया जाना चाहिए। वार्ड पार्षद शंकर ठाकुर ने कहा है कि स्कूल भवन में हादसा होने से पहले ही भवन का निर्माण नए सिरे से होना चाहिए। भवन जर्जर होने के कारण छोटे बच्चों समेत स्कूल स्टाफ के साथ दुर्घटना की स्थितियां टाली जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, संजय कोहले भी मौजूद थे। वोरा ने स्कूल परिसर में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर में आए नागरिकों से मुलाकात की और समस्याओं का जायजा लिया।

वोरा ने कहा कि सबसे ज्यादा मांगें भूमि के पट्टे को लेकर है। नागरिकों की मांग के मद्देनजर तत्काल पट्टा वितरण व नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए। वोरा ने बताया कि शिविर में आंगनबाड़ी भवन न होने की जानकारी दी गई। सुविधाजनक भवन की व्यवस्था भी तत्काल जरूरी है। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। समस्याओं का जायजा लेते हुए प्रशासनिक कामकाज की जानकारी भी ली जा रही है। बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रशासनिक अमला सभी आवश्यक कार्य कर ले। अधिकारी चौकन्ने होकर जन समस्याओं के निवारण की दिशा में कार्य करें ताकि सीएम के आगमन पर व्यवस्था को लेकर शिकायतें न हो।

Video : दो TTE कर रहे थे बात, अचानक लगा ऐसा झटका कि रेलवे ट्रैक पर गिरा… आप भी देखें यह हैरान करने वाला Video
CG Anti Naxal Operation: सुरक्षा बलों पर गर्मी कहर, 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार!
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित
पत्रकार देवेन्द्र बघेल नागपुर में महर्षि नारदमुनी अवार्ड से सम्मानित
राजोरी में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के दो जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 209 # 17 may 2022
Next Article टोकन वितरण में लापरवाही का मामला, पीपरछेड़ी सहकारी समिति के प्रबंधक निलंबित केन्द्रीय पूल में अब तक 42.45 लाख मीट्रिक टन चावल जमा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?