ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस में ‘एक परिवार, एक टिकट’ नियम पर बनी सहमति, गांधी परिवार को ‘विशेष छूट’, ये बड़े बदलाव भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस में ‘एक परिवार, एक टिकट’ नियम पर बनी सहमति, गांधी परिवार को ‘विशेष छूट’, ये बड़े बदलाव भी शामिल

By @dmin
Published: May 13, 2022
Share
कांग्रेस में 'एक परिवार, एक टिकट' नियम पर बनी सहमति, गांधी परिवार को 'विशेष छूट', ये बड़े बदलाव भी शामिल
कांग्रेस में 'एक परिवार, एक टिकट' नियम पर बनी सहमति, गांधी परिवार को 'विशेष छूट', ये बड़े बदलाव भी शामिल
SHARE

उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय विचार-मंथन सत्र से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि पार्टी ‘एक परिवार, एक टिकट के नियम’ पर पूरी तरह से एकमत है। उन्होंने कहा कि इस चिंतन शिविर के बाद पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे। अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस में ”एक परिवार, एक टिकट” के प्रस्ताव पर पूरी तरह से सहमति है और परिवार के दूसरे सदस्य को कम से कम पांच साल तक संगठन में काम करने पर टिकट मिलेगा।

माकन ने कहा, इस प्रस्ताव पर पैनल के सदस्यों के बीच लगभग पूरी तरह से एकमत सहमति है कि पार्टी के नेता अपने परिवार और रिश्तेदारों को टिकट नहीं देंगे। पार्टी नेता यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार या रिश्तेदारों को पार्टी में बिना किसी काम के टिकट न दें, उन्हें टिकट दिए जाने से पहले पार्टी में कम से कम 5 साल तक काम करना होगा।

यहां तक कि अगर चिंतन शिवर में ‘एक परिवार, एक टिकट’ नियम को मंजूरी दे दी जाती है, तो शायद ही यह नियम गांधी परिवार पर लागू हो। नेताओं का कहना है कि कांग्रेस सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर चर्चा की योजना बना रही है और राज्य के चुनावों और 2024 के राष्ट्रीय चुनाव की तैयारी कर रही है।

अजय माकन ने कहा, कोई भी व्यक्ति जो लगातार पद पर रहा है उसे पद छोडऩा होगा और उस व्यक्ति के उसी पद पर वापस आने पर तीन साल के कूलिंग पीरियड से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में यह भी प्रस्ताव रखा गया है कि संगठन में हर स्तर पर 50 प्रतिशत जगह युवाओं को दी जाए। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ब्लॉक और बूथ समितियों के बीच मंडल समिति बनाने पर सहमति, एक मंडल समिति में 15 से 20 बूथ होंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ कांग्रेस में काम करने की व्यवस्था बहुत पुरानी है। इस चिंतन शिविर के माध्यम से इसमें आमूल-चूल परिवर्तन किया जाएगा। चिंतन शिविर के लिए बनी कांग्रेस की संगठन संबंधी समन्वय समिति के सदस्य माकन ने कहा, संगठन का निचला स्तर बूथ समिति का होता है। ब्लॉक समिति के नीचे बूथ आते हैं। लेकिन अब इनके बीच में, मंडल समिति बनाने का प्रस्ताव है। हर मंडल समिति में 15 से 20 बूथ होंगे। इस पर सर्वसम्मति भी है।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण और इस तरह के अन्य कार्यों के लिए पार्टी में पब्लिक इनसाइट डिपार्टमेंट’ बनाने का भी प्रस्ताव है। माकन ने कहा, इसके अलावा यह भी प्रस्ताव है कि पदाधिकारियों के कामकाजी प्रदर्शन की जांच परख के लिए आकलन इकाई (असेसमेंट विंग) बने ताकि अच्छी तरह काम करने वालों को जगह मिले और काम नहीं करने वालों को हटाया जाए।

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर
सरकार का एलान- ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अग्निवीरों के लिए सीएपीएफ-असम राइफल्स में 10 फीसदी आरक्षण
नक्सलियों के खिलाफ बढ़ा ऑपरेशन: छत्तीसगढ़ से सटे गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, जंगल में मिले शव
भिलाई में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन : प्रेस–प्रशासन के बीच संवाद का बना सशक्त मंच
मध्यप्रदेश उपचुनाव: रुझानों में कांग्रेस काफी पीछे…. भाजपा ने बनाई बढ़त…. छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर आगे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गांव वालों की बेहतरी के लिए सीआरपीएफ ने की पुल बनवाने की जिद, नक्सली भी आईईडी लगाने से नहीं आ रहे बाज गांव वालों की बेहतरी के लिए सीआरपीएफ ने की पुल बनवाने की जिद, नक्सली भी आईईडी लगाने से नहीं आ रहे बाज
Next Article ज्ञानवापी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से किया साफ इनकार, कहा- पहले फाइल तो देख लें… ज्ञानवापी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से किया साफ इनकार, कहा- पहले फाइल तो देख लें…

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?