ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बच्चों के लिए है संजीवनी, अब तक 18 हजार 288 बच्चों का हुआ उपचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बच्चों के लिए है संजीवनी, अब तक 18 हजार 288 बच्चों का हुआ उपचार

By @dmin
Published: May 13, 2022
Share
जन्म से कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी
जन्म से कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी
SHARE

योजना के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में 44 तरह की बीमारियों का होता है नि:शुल्क जाँच एवं उपचार
रायपुर। बच्चे का जन्म परिवार में खुशियां लेकर आता है । पर कभी-कभी नवजात का आगमन मां-बाप को खुशी का मौका देने के साथ ही उनके माथे पर चिंता की लकीर भी खींच देता है । जन्मजात विकृति के साथ पैदा हुए बच्चों के परिजनों को भविष्य की चिंता सताने लगती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) के माध्यम से ऐसे बच्चों और उनके परिवारों की चिंता नि:शुल्क जाँच एवं पूर्ण उपचार कर दूर की जा रही है। चिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के माध्यम से वर्ष 21-22 में अब तक प्रदेश में 18 हजार 288 बच्चे जो विभिन्न बीमारियों से पीडि़त थे का पूर्ण उपचार किया गया है। इस योजना ने अनेक परिवारों की परेशानी दूर करने के साथ ही पीडि़त बच्चों को नव जीवन दिया है।

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लाक के ग्राम भनेशर का बालक खोशांग दिव्य पिता संजय दिव्य का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में 15 दिसम्बर 2015 को हुआ था। बच्चे का जन्म से हृदय रोग से पीडि़त होने के कारण माता पिता द्वारा बच्चे का कई बड़े अस्पतालों में ईलाज करने का हर संभव प्रयास किया गया लेकिन बच्चे के दिल में बड़े छेद (VSD) होने की वजह से आपरेशन जटिल था और सर्जरी छत्तीसगढ़ में संभव नहीं थी।

मस्तूरी ब्लाक के चिरायु दल द्वारा बच्चे की जानकारी होने पर घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, दल द्वारा बच्चे की उच्च स्तरीय जाँच हेतु बिलासपुर रिफर किया गया। केस की जटिलता को देखते हुए डाक्टरों के दल द्वारा खोशांग को उच्च स्तरीय उपचार हेतु चिरायु में अनुबंधित अस्पताल अपोलो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल,चेन्नई रिफर किया गया। प्रदेश के बाहर डॉक्टरों के दल द्वारा रिफर अस्पताल में बच्चे के ईलाज हेतु चिरायु योजना के मध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर उपचार की व्यवस्था की गई। खोशांग का पहला आपरेशन जुलाई वर्ष 2016 में एवं दूसरा आपरेशन वर्ष 2019 में किया गया।

वर्ष 2022 में खोशांक के दिल का तीसरा व जटिल ऑपरेशन भी चिरायु योजना अंतर्गत चेन्नई में 06 अप्रैल 2022 को सफलतापूर्वक कराया गया। बेटे का सफल आपरेशन और उसके चेहरे की मुस्कराहट ने माता पिता को आत्मविश्वास से भर उनके सपनों को नई उड़ान दे दी है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चे जो किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त होते है का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। चिरायु टीम द्वारा स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर पीडि़त बच्चों का चिन्हांकन कर चिरायु योजना के अंतर्गत पंजीयन किया जाता है। चिरायु दल द्वारा इन बच्चों की उच्च स्तरीय जांच कर अनुबंधित अस्पतालों में ऑपरेशन करवाया जाता है।

राजधानी में होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप, सीएम साय ने बाइक चलाकर युवाओं को दिया सेफ ड्राइविंग का संदेश
अब वैक्सीन की किल्लत होगी दूर? केन्द्र सरकार ने राज्यों को दिए 1 करोड़ 27 लाख से अधिक टीके
श्रीरामलला दर्शन योजना में 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना
डेंगू के मामले 1,000 के पार; एक सप्ताह में 283 नए मरीज मिले, साल 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले
अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 20 लाख से होगा वार्ड 6 की प्रमुख सड़क का डामरीकरण, जर्जर हो चुकी डामर सड़कों के लिए 3 करोड़ से हो रहे कार्य: वोरा 20 लाख से होगा वार्ड 6 की प्रमुख सड़क का डामरीकरण, जर्जर हो चुकी डामर सड़कों के लिए 3 करोड़ से हो रहे कार्य: वोरा
Next Article परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल: नवीन सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण तथा सुचारू संचालन के लिए 700 गोदाम सह कार्यालय भवन का होगा निर्माण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?