ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 300 अरब नहीं चुकाए तो पाकिस्तान की बत्ती गुल कर देंगे… चीनी कंपनियों ने दी खुली धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

300 अरब नहीं चुकाए तो पाकिस्तान की बत्ती गुल कर देंगे… चीनी कंपनियों ने दी खुली धमकी

By @dmin
Published: May 10, 2022
Share
Big News: बिजली बिल की भुगतान से है परेशान, तो यह खबर आपके लिए है, सरकार ने दी राहत
Big News: बिजली बिल की भुगतान से है परेशान, तो यह खबर आपके लिए है, सरकार ने दी राहत
SHARE

नई दिल्ली (एजेसी)। आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को उसके करीबी दोस्त चीन से एक बड़ा झटका मिलने वाला है। दरअसल चीनी कंपनियों ने पाकिस्तान की सरकार को खुली धमकी दी है कि अगर उनके 300 अरब रुपये नहीं चुकाए गए तो वे पाकिस्तान की बत्ती गुल कर देंगी।

पाकिस्तान में काम कर रही दो दर्जन से अधिक चीनी फर्मों ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस महीने अपने बिजली संयंत्रों को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इन चीनी कंपनियों का पाकिस्तान पर 300 अरब रुपये से अधिक का बकाया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनका भुगतान अग्रिम तौर पर नहीं किया जाता है वे बिजली संयंत्रों को बंद कर देंगे।

30 चीनी कंपनियां बहु-अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत पाकिस्तान में काम करती हैं और पाकिस्तान के ऊर्जा, संचार, रेलवे सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में इनका दबदबा है। सोमवार को चीनी कंपनियों के साथ पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये विषय उठा तो पाकिस्तान के पास इसका जवाब नहीं था।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, चीनी अधिकारियों ने इस बैठक में जटिल वीजा प्रक्रियाओं, टैक्स आदि से संबंधित कई शिकायतें पाकिस्तानी मंत्री के सामने रखीं थी। चीनी स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) के लगभग 25 प्रतिनिधियों ने एक के बाद एक पाक मंत्री से बात की। इस दौरान उन्होंने अपना बकाया भुगतान न चुकाए जाने को लेकर शिकायत की और साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द पैसे नहीं दिए जाते हैं तो वे कुछ ही दिनों में बिजली संयत्रों को बंद कर देंगे।

पाक अधिकारियों ने चीनी कंपनियों से गर्मी की चरम जरूरतों को देखते हुए उत्पादन को अधिकतम करने के लिए दबाव बनाया। इस पर चीनी कंपनियों ने कहा कि गंभीर पैसों की को देखते हुए यह हमारे लिए यह असंभव है।

चीनी कंपनियों ने शिकायत की कि ईंधन की कीमतें, विशेष रूप से कोयले की कीमतों में तीन से चार गुना वृद्धि हुई है, जिसका अर्थ है कि उन्हें ईंधन की व्यवस्था करने के लिए कम से कम तीन से चार गुना अधिक पैसे दिए जाने चाहिए। कोयला उत्पादकों में से एक ने बताया कि कोयले के कम स्टॉक के कारण यह आधी क्षमता पर काम कर रहा है, लेकिन बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों के दबाव से कुछ दिनों में ईंधन का स्टॉक समाप्त हो सकता है।

उनमें से कुछ कंपनियों ने कहा कि पहले से आपूर्ति की जा चुकी बिजली का भुगतान अभी तक नहीं मिला है और वे कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक रूप से बदहाल हो चुके हैं। इसके अलावा टैक्स अधिकारियों ने भी उन पर उच्च दरों पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया है।

मंत्री इकबाल ने चीनियों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री ने पहले ही स्थिति पर ध्यान दिया है और संबंधित अधिकारियों से उन्हें पूरे मुद्दे के बारे में जानकारी देने और शीघ्र भुगतान की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने वादा किया कि चालू माह के भीतर उनकी वित्तीय कठिनाइयों को दूर कर दिया जाएगा।

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 16311 नए कोविड केस, 161 की मौत…. लगातार घट रहे सक्रिय मामले
यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण हाईकोर्ट का सख्त आदेश… पांच जिलों में लॉकडाउन का दिया निर्देश… सरकार ने कहा हम नहीं करेंगे लॉकडाउन
सीएचसी में एक ही दिन पांच सीजेरियन डिलीवरी, इनमें से 3 क्रिटिकल
यहां तीन महीने से बस्ती में चहलकदमी कर रहा है तेंदुआ
देश के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन: विधायक वोरा ने कहा- महामारी के दौरान राज्यों पर अतिरिक्त बोझ ना डाले केंद्र… भूपेश सरकार कोरोना नियंत्रण हेतु संकल्पित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौठान दिवस पर बनाये गये गौठानों के रिपोर्ट कार्ड पर गहन समीक्षा का दौर आरंभ लगातार हो रहे रेत खनन पर नियंत्रण के लिए जनदर्शन पहुंचा आवेदक
Next Article थैलेसीमिया से पीडि़त बच्ची के परिजनों से प्रभारी सचिव ने पूछा ,क्या हर महीने मिल जाता है खून, परिजनों ने बताया कि कोई परेशानी नहीं, प्रभारी सचिव ने की ब्लड बैंक के स्टाफ की प्रशंसा थैलेसीमिया से पीडि़त बच्ची के परिजनों से प्रभारी सचिव ने पूछा ,क्या हर महीने मिल जाता है खून, परिजनों ने बताया कि कोई परेशानी नहीं, प्रभारी सचिव ने की ब्लड बैंक के स्टाफ की प्रशंसा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?