ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टुल्लू पंप नई ले सकन साहब, बने करेव जेन पानी आये के बेरा मा बिजली ला बंद करथो, नई ता हमन मन ला पानी नई मिलतीस, अब मिलथ हे भरपूर पानी, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के पेयजल के निरीक्षण के दौरान सुनंदा सहारे ने कहीं यह बातें
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टुल्लू पंप नई ले सकन साहब, बने करेव जेन पानी आये के बेरा मा बिजली ला बंद करथो, नई ता हमन मन ला पानी नई मिलतीस, अब मिलथ हे भरपूर पानी, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के पेयजल के निरीक्षण के दौरान सुनंदा सहारे ने कहीं यह बातें

By @dmin Published May 8, 2022
Share
सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई
सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई
SHARE

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पेयजल व्यवस्था को लेकर मॉर्निंग विजिट में किया वार्ड क्षेत्रों का निरीक्षण
भिलाई। रोज कमाने खाने वाला गरीब अऊ मध्यम वर्गीय परिवार के आदमी हन साहब, टुल्लू पंप नई ले सकन, बने करेव जेन पानी आये के बेरा मा बिजली ला बंद करथो, नई ता हमन मन ला पानी नई मिलतीस, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के पेयजल के निरीक्षण के दौरान सुनंदा सहारे ने यह बातें कही, वार्ड क्रमांक 46 की निवासी सुनंदा ने कमिश्नर को बताया कि पानी सप्लाई के दौरान विद्युत कटौती करने से टुल्लू पंप लगाने वाले टुल्लू पंप से पानी नहीं खींच पा रहे हैं, जिससे हमारे घरों तक पर्याप्त मात्रा में प्रेशर के साथ पानी पहुंचने लगा है, गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार होने के कारण टुल्लू पंप खरीदना हमारे लिए आसान नहीं है। जिनके पास टुल्लू पंप के लिए पैसे हैं वह खरीद कर पानी खींच लेते थे, पानी सप्लाई के दौरान ठीक समय पर विद्युत कटौती होने से सभी घरों में पर्याप्त और समान मात्रा में पानी मिल रहा है, श्रीमती सुनंदा ने पानी सप्लाई के दौरान विद्युत कटौती के निर्णय को सार्थक बताया।

निगम आयुक्त ने लगभग 40 से 50 व्यक्तियों का फीडबैक लिया, आयुक्त यह जानना चाहते थे कि विद्युत कटौती के दौरान समान मात्रा में सभी को पानी मिल रहा है या नहीं यह देखने वे फील्ड पर ठीक विद्युत कटौती के समय प्रात: 6:30 बजे पहुंचे थे। वार्ड क्रमांक 38 एवं वार्ड क्रमांक 51 के भी कई क्षेत्रों का निगमायुक्त ने पेयजल को लेकर निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं, फील्ड पर हमेशा मुस्तैद रहने उन्होंने कहा है, गर्मी के दिनों में उन्होंने पानी देने के कार्य को पहली प्राथमिकता दी है, इसके लिए लगातार बैठक लेकर अधिकारियों को महापौर निर्देशित कर रहे हैं।

खुर्सीपार में औद्योगिक क्षेत्र के गणेश मंदिर के पास निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने यह पाया की तेज कोक कंपनी के द्वारा केबल वाइंडिंग तथा जी आई वायर का निर्माण किया जाता है तथा कंपनी से निकलने वाले दूषित जल को कंपनी द्वारा खुले क्षेत्र में बहा दिया जाता है जिससे यह दूषित जल भूजल स्रोत में मिलकर आसपास के लगे क्षेत्रों के पेयजल स्रोत को दूषित कर सकता है। निगमायुक्त ने स्वयं भी दूषित पानी नाली में बहाते हुए कंपनी को पाया। आयुक्त सर्वे ने कंपनी को नोटिस देने के निर्देश मौके पर अधिकारियों को दिए। वहीं उन्होंने इस संबंध में तेज कोक कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को भी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

निगम आयुक्त ने समीपस्थ क्षेत्रों के कुछ जगह से सैंपल कलेक्शन करवाने के भी निर्देश अधिकारियों को मौके पर दिए और पानी की टेस्टिंग करवाने कहा। वार्ड क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान रहवासियों ने आयुक्त को यह फीडबैक दिया कि जहां-जहां पानी की पहले समस्या थी वहां पर अब विद्युत कटौती से पानी सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रेशर के साथ मिल रहा है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता नितेश मेश्राम, सुपरवाइजर वेंकट तथा चंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin May 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष राय का हाउस ऑफ कॉमन्स में होगा सम्मान….
Next Article 24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हैदर समेत दो ढेर, सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में था दहशतगर्द

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?