ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमधा में ट्रांसफार्मरों की समस्याएं उठाई पार्षदों ने, कहा लोड बढ़ा, इसके मुताबिक अपडेट नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

धमधा में ट्रांसफार्मरों की समस्याएं उठाई पार्षदों ने, कहा लोड बढ़ा, इसके मुताबिक अपडेट नहीं

By @dmin
Published: May 6, 2022
Share
SHARE

बूढ़ा तालाब को शासकीय करने की भी उठाई माँग
दुर्ग। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज धमधा नगर पंचायत में पार्षदों से नगर की समस्याओं तथा जरूरी विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं उपाध्यक्ष श्री अशोक कसार भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने शहर में पेयजल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। अधिकतर वार्डों में पेयजल की स्थिति संतोषप्रद पाई गई। पार्षदों ने मुख्य समस्या ट्रांसफार्मरों की रखी। उन्होंने बताया कि शहर में लोड बढ़ गया है और ट्रांसफार्मर इसके मुताबिक अपडेट नहीं है। पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह नये ट्रांसफार्मर लगाये जाएं ताकि बिजली गुल होने की दिक्कत नहीं आये। कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में विद्युत विभाग को निर्देशित कर दिया जाएगा।

बैठक में धमधा के तालाबों की चर्चा भी की गई। पार्षदों ने कहा कि धमधा में तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त करने का काम प्रशासन ने बहुत अच्छा किया है और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी अपने भ्रमण में तालाब सौंदर्यीकरण की जो घोषणा की है उससे लोगों में खुशी है। धमधा तालाबों की नगरी है और इसे अपनी पुरानी पहचान वापस मिल गई है। पार्षदों ने बैठक में बूढ़ा तालाब को शासकीय करने की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने गौठान की स्थिति की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि आंधीतूफान के कारण गौठान को क्षति हुई है। कलेक्टर ने इस पर गौठान में टीन का शेड लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गोबर खरीदी नियमित रूप से जारी रहना चाहिए। पार्षदों से अपनी बात रखते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह देखना जरूरी है कि शासकीय योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले। जिन पात्र हितग्राहियों को भी अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। उन्हें इसका त्वरित लाभ दिलाएं।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य धमधा क्षेत्र की जरूरतों को जानना था। बैठक में महत्वपूर्ण अपडेट मिले और इसके मुताबिक धमधा की विकास योजनाओं को प्लान किया जाएगा। कलेक्टर ने नवनिर्मित अस्पताल की स्थिति की जानकारी ली। पार्षदों ने बताया कि अस्पताल के सर्वसुविधायुक्त होने का काफी लाभ शहर के नागरिकों को मिल रहा है और यह अच्छी सुविधा सरकार ने हमें दी है। कलेक्टर ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल का भवन भी तेजी से तैयार किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा की बेहतर व्यवस्था भी नागरिकों को मिल सकेगी। बैठक में एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय भी मौजूद थे।

सपा-कांग्रेस को झटका, अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल
छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्तर्राज्यीय एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की दी अनुमति….. परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
सरगुजा के खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते मैडल, सीएम साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
पोस्टमार्टम के लिए नहीं करनी पड़ेगी लाश की चीरफाड़
24 जुलाई को विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से जल लेकर निकलेंगे विधायक यादव, देव बलौदा के प्राचीन शिव मंदिर में चढाएंगे जल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी तीन साल पहले तक दुर्ग शहर में मई महीने में 61 टैंकर लगते थे, अब केवल छह टैंकरों की पड़ रही जरूरत
Next Article आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल हो निराकरण: मुख्यमंत्री बघेल आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल हो निराकरण: मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?