ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन-समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करें: मंत्री श्रीमती भेंड़िया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

जन-समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करें: मंत्री श्रीमती भेंड़िया

By @dmin
Published: May 6, 2022
Share
SHARE

रायपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन 5 मई को अपनी प्रभार के जिले उत्तर बस्तर कांकेर पहुंची। उन्होंने जिला कार्यालय में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को जनसमस्या व शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रकरण नियमों के अनुरूप नहीं होने पर हितग्राही को स्पष्ट रूप से बता दें, ताकि उसे अनावश्यक भटकना न पड़े। उन्होंने सभी अधिकारियों कोे संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा जिससे नागरिकों को जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नरवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में 2465 और द्वितीय चरण में 2480 कार्य पूर्ण हो चुके है।

गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। 389 गौठानों में गोबर की खरीदी की जा रही है, जिससे अब तक 48 हजार 183 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा चुका है। जिले में 290 आंगनबाड़ी भवन बनाया जाना है, इसमें से 47 भवन पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत 75 डेडीकेटेड टीम हाट-बाजारों में पहुंचकर मरीजों का उपचार कर रही है। अब तक 190 हाट-बाजारों में 02 लाख 17 हजार मरीजों का उपचार किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती व पोषक माताओं को पौष्टिक गर्म भोजन और कोदो की खिचड़ी और रागी का हलवा दिया जा रहा है, इससे कुपोषण की दर में लगभग 13 प्रतिशत की कमी आई है।

जिले में डीएमएफ मद से 125 घोटुल एवं 186 देवगुड़ी बनाए जा रहे है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 07 हजार 124 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में 28 हजार 17 वन अधिकार मान्यता पत्र, 06 हजार 327 सामुदायिक वन अधिकार तथा 383 वन संसाधन हक प्रदान किये गये हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव, कांकेर नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

केमिस्ट्री के लिए इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला नोबेल पुरस्कार
लॉकडाउन में मिली छूट पर लापरवाही न बरते लोग… सीएम भूपेश बघेल ने कहा- थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी… मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजिंग का करते रहे पालन
Bhilai Breaking : फैक्ट्री में लोहे की प्लेट चुराकर कबाड़ी को बेचा, तीन नाबालिग सहित खरीदार भी हुआ गिरफ्तार
भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बीएसपी ने कसी कमर… घर-घर बांट रहे टेमीफास… नियमित रूप से की जा रही फागिंग
भारी बारिश से कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत, दो दिन का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर 7 वार्ड 66 में लगा दाई-दीदी क्लीनिक व मोबाइल हेल्थ सेंटर, स्वाथ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने भी कराया परीक्षण सेक्टर 7 वार्ड 66 में लगा दाई-दीदी क्लीनिक व मोबाइल हेल्थ सेंटर, स्वाथ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने भी कराया परीक्षण
Next Article सभी को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए- टी.एस. सिंहदेव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?