ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि

By @dmin
Published: May 5, 2022
Share
ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि
ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि
SHARE

प्रार्थी की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने स्वयं लिखा आवेदन
भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री के पास मदद मांगने पहुंची थी महिला
महिला की तत्काल मदद के लिए दिखी राज्य सरकार की संवेदनशीलता

रायपुर। भेंट-मुलाकात अभियान में दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आरागाही पहुंचे। इस दौरान तम्बेश्वरनगर की रहने वाली श्रीमती रीना विश्वास मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और बेटे के ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मदद मांगी। श्रीमती रीना ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए बड़ी राशि खर्च हो चुकी है। महिला ने आवेदन लिख पाने में असमर्थता दिखाई तो प्रार्थी की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्वयं आवेदन लिखा, और आवेदन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल 4 लाख रुपये की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत कर दी। इस पूरे घटनाक्रम में राज्य सरकार की संवेदनशीलता दिखी। ऑन द स्पॉट मिली मदद से प्रार्थी महिला के चेहरे पर राहत के भाव दिखे। परिवार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्थानीय विधायक बृहस्पत सिंह और प्रशासनिक अमला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहा। यहां मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लोगों से जानकारी ली तो वहीं जनसामान्य की समस्या से रूबरू हुए। संवेदनशील मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तम्बेश्वरनगर की महिला श्रीमती रीना विश्वास ने बेटे के इलाज में खर्च हुई राशि की प्रतिपूर्ति के लिए मदद मांगी। महिला की आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए ऑन द स्पॉट सहायता राशि की स्वीकृति दी। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने भी बिना किसी संकोच महिला की ओर से आवेदन लिखने में मदद की।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पेट्रोल की कीमतों को बताया बड़ी समस्या, दिया यह समाधान
कलेक्टर ने जरूरी खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने ली बैठक
डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए मछलियों का सहारा, तालाबों में छोड़ी गईं 25 हजार ‘गंबूजिया’ मछली
एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के खेल मैदान में टेपबॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने पोर्टल शुरू… पोर्टल पर देख सकते हैं उपलब्ध बिस्तरों की स्थिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ
Next Article कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) में अक्ति तिहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) में अक्ति तिहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?